पर्दे पर ‘परशुराम’ की तरह एक्शन करेंगे सनी देओल, बदला एक्टर की अपकमिंग फिल्म का नाम

सनी देओल आने वाले दिनों में कई फिल्मों में दिखाई देने वाले हैं। अब उनकी एक्शन थ्रिलर लखन का नाम बदलकर परशुराम कर दिया गया है। इस फिल्म को शूटिंग अक्टूबर से शुरू की जाएगी।
Sunny Deol

हिंदी सिनेमा के दिग्गज अभिनेता सनी देओल इन दिनों अपनी आने वाली फिल्मों को लेकर चर्चा में बने हुए हैं। एक्टर की मोस्ट अवेटेड फिल्मों की लिस्ट काफी लंबी है। इनमें से एक ऐसी है जो पिछले कुछ दिनों से लगातार सुर्खियों में बनी हुई है।

सनी देओल की इस फिल्म की कमान उस डायरेक्टर के हाथों में दी गई है, जिन्होंने निर्माता करण जौहर की बहुचर्चित एक्शन थ्रिलर फिल्म किल्ड को डायरेक्ट किया है। अब ये बताया गया है कि उनकी इस फिल्म का नाम बदलकर परशुराम कर दिया गया है। चलिए पूरा मामला जान लेते हैं।

बदला सनी देओल की फिल्म का नाम

‘गदर 2’ की सफलता के बाद अब सनी एक्शन फिल्मों को प्राथमिकता दे रहे हैं। दर्शन सनी को उनके पुराने अंदाज में देखना पसंद कर रहे हैं। अब खबर सामने आ रही है कि वह अपनी अगली फिल्म निर्देशक निखिल नागेश भट्ट के साथ कर रहे हैं।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इस फिल्म को पहले लखन के नाम से बनाया जा रहा था लेकिन अब इसका नाम बदल दिया गया है। फिल्म का नाम परशुराम कर दिया गया है। डायरेक्टर और निर्माता को लगता है कि यह नाम मूवी की कहानी और एक्शन को देखते हुए ज्यादा सही रहेगा। फिल्म की शूटिंग अक्टूबर से शुरू की जा सकती है।

इन फिल्मों में आएंगे नजर

इस फिल्म के अलावा सनी देओल को रामायण पार्ट 1 और लाहौर 1947 में देखा जाने वाला है। ये फिल्म 13 अगस्त को सिनेमाघर में रिलीज की जाएगी और इसका मुकाबला इमरान हाशमी की आवारापन 2 से होगा। इसके अलावा एक्टर को जाट 2, इक्का, रामायण पार्ट 2 और गदर 3 में देखा जाने वाला है।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews