सनी देओल की वीडियो ने मचाई धूम, डायलॉग सुन खिल गए फैंस के चेहरे

सनी देओल हमेशा अपनी दमदार एक्टिंग और डायलॉग की वजह से दर्शकों का दिल जीत लेते हैं। अब एक बार फिर उनकी एक वीडियो फैंस को इंप्रेस कर रही है।
Sunny Deol

सनी देओल लंबे समय से अपनी आने वाली फिल्म बॉर्डर 2 को लेकर चर्चा में हैं। दिलों में देशभक्ति जगाने वाली फिल्म बॉर्डर के सीक्वल के साथ एक्टर लंबे समय बाद पर्दे पर लौट रहे हैं।

फिल्म के सिनेमाघरों में दस्तक देने से पहले इसका प्रमोशन जोर-शोर से चल रहा है। आप आर्मी डे के मौके पर फिल्म की स्टार कास्ट एल्बम लॉन्च इवेंट में देखी गई। इसमें नेवी ऑफिसर्स भी शामिल हुए थे। इस इवेंट के दौरान सनी देओल ने कुछ ऐसा बोल दिया। जिसे सुनने के बाद लोग तालियां बजाने लगे। इसका एक वीडियो सामने आया है।

सनी देओल की चेतावनी

जो वीडियो सामने आया है उसमें सनी देओल ने कहा तुम कहीं से भी अंदर आने की कोशिश करो जमीन से आसमान से समंदर से लेकिन सामने एक हिंदुस्तानी फौजी ही पाओगे। जो आंखों में आंखें डालकर सीना तानकर कहेगा हिम्मत है तो आ, यह खड़ा है हिंदुस्तान। सनी के डायलॉग सुनकर किसी के भी रोंगटे खड़े हो सकते हैं। एक्टर की इस स्पीच को सुनकर लोग तालियां बजाने लगे। इस वीडियो को शेयर करते हुए टी-सीरीज ने लिखा जब सनी बोलते हैं तो आप सिर्फ सुनते नहीं बल्कि महसूस करते हैं।

View this post on Instagram

A post shared by tseriesfilms (@tseriesfilms)

INS विक्रांत के सामने दिया पोज

सनी देओल को इस दौरान आईएनएस विक्रांत के सामने नेवी ऑफीसर्स के साथ तस्वीरें क्लिक करवाते हुए भी देखा गया। यह फोटो उन्होंने अपनी इंस्टाग्राम आईडी से शेयर किए हैं। इसके कैप्शन में उन्होंने लिखा हिंदुस्तान मेरी जान, मेरी आन, मेरी शान, हिंदुस्तान। गर्व, सम्मान, साहस। एक्टर की इस पोस्ट पर कई रिएक्शन आ रहे हैं।

View this post on Instagram

A post shared by Sunny Deol (@iamsunnydeol)

कब रिलीज होगी फिल्म

1971 के भारत पाकिस्तान युद्ध पर आधारित बॉर्डर 2 में देश के जांबाज सैनिकों की कहानी देखने को मिलेगी। जिन सैनिकों ने देश के लिए अपनी जान की फिक्र नहीं की उन्हीं पर इसे फिल्माया गया है। इसमें सनी देओल, वरुण धवन, दिलजीत दोसांझ, अहान शेट्टी जैसे कलाकार नजर आने वाले हैं। इसे 23 जनवरी 2026 को रिलीज किया जाएगा।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews