Hindi News

सुपरस्टार अल्लू अर्जुन की फिल्म ‘पुष्पा 2’ ने मचाई तबाही, फिल्म का प्री-रिलीज कलेक्शन जानकर हैरान हो जाएंगे आप!

Written by:Rishabh Namdev
Last Updated:
साल के आखिरी महीने में साउथ फिल्म इंडस्ट्री के सुपरस्टार अल्लू अर्जुन की फिल्म 'पुष्पा 2: द रूल' सिनेमाघरों में दस्तक देने जा रही है। ऐसे में फिल्म को लेकर अल्लू अर्जुन के फैंस में उत्सुकता देखी जा सकती है। हालांकि फिल्म 'पुष्पा 2: द रूल' का फैंस द्वारा काफी समय से इंतजार किया जा रहा है।
सुपरस्टार अल्लू अर्जुन की फिल्म ‘पुष्पा 2’ ने मचाई तबाही, फिल्म का प्री-रिलीज कलेक्शन जानकर हैरान हो जाएंगे आप!

सुपरस्टार अल्लू अर्जुन

इसी साल दिसंबर के महीने में फिल्म ‘पुष्पा 2: द रूल’ सिनेमाघरों में दस्तक देगी। वहीं फिल्म में साउथ फिल्म इंडस्ट्री के सुपरस्टार अल्लू अर्जुन दिखाई देंगे। जिसके चलते यह फिल्म एक मोस्ट अवेटेड फिल्म मानी जा रही है। दरअसल इस फिल्म को लेकर अल्लू अर्जुन के फैंस काफी समय से इंतजार कर रहे हैं। वहीं, अब फिल्म ‘पुष्पा 2: द रूल’ से जुड़ी एक बड़ी जानकारी सामने आई है। दरअसल रिलीज से पहले फिल्म का प्री-रिलीज कलेक्शन सामने आ गया है।

जानकारी के अनुसार ‘पुष्पा 2: द रूल’ ने भी फिल्म के पहले पार्ट की तरह ही अपनी रिलीज से पहले ही कई रिकॉर्ड तोड़ दिए है। फिल्म के प्री-रिलीज कलेक्शन की बात की जाए तो फिल्म ने रिलीज से पहले ही ₹1085 करोड़ का टोटल कारोबार कर लिया है।

रिलीज से पहले ही ₹1085 करोड़ का टोटल कलेक्शन

दरअसल फिल्म ‘पुष्पा: द राइज’ के लिए अल्लू अर्जुन को बेस्ट एक्टर का नेशनल अवॉर्ड दिया गया था। जिसके बाद इस फिल्म के दूसरे पार्ट का इंतजार बेसब्री से किया जा रहा है। दरअसल ‘पुष्पा: द राइज’ ने दुनियाभर में सुर्खियां बटोरी थी। वहीं फिल्म ने अच्छा कारोबार किया था।जबकि फिल्म के दूसरे पार्ट की बात की जाए तो ‘पुष्पा 2: द रूल’ ने रिलीज से पहले ही ₹1085 करोड़ का टोटल कलेक्शन कर लिया है। जानकारी के अनुसार फिल्म के थिएट्रिकल राइट्स को ₹640 करोड़ में बेचा गया है।

नेटफ्लिक्स से ₹275 करोड़ रूपए की डील

वहीं फिल्म के अन्य कलेक्शन पर नजर डालें तो फिल्म ‘पुष्पा 2: द रूल’ ने बड़ी डिजिटल डील कर ली है, जानकारी के मुताबिक फिल्म ने नेटफ्लिक्स को ₹275 करोड़ में राइट्स बेचे हैं। वहीं फिल्म ने आंध्र प्रदेश और तेलंगाना में ₹220 करोड़ रूपए का प्री कलेक्शन किया है, जबकि उत्तर भारत में ₹200 करोड़ और तमिलनाडु में ₹50 करोड़ के साथ-साथ कर्नाटक में ₹30 करोड़ और केरल में ₹20 करोड़ रूपए का प्री कलेक्शन किया है। वहीं फिल्म ने अब तक विदेशी बाजारों में भी ₹140 करोड़ रूपए की कमाई कर ली है।

जानिए कब रिलीज होगी सुपरस्टार अल्लू अर्जुन की फिल्म ‘पुष्पा 2: द रूल’

सुपरस्टार अल्लू अर्जुन की फिल्म ‘पुष्पा 2: द रूल’ 6 दिसंबर 2024 को दुनिया भर के सिनेमाघरों में रिलीज की जाएगी। जिसके चलते इस फिल्म को लेकर फैंस अभी से उत्सुक नजर आ रहे है। जानकारी दे दें कि फिल्म ‘पुष्पा 2: द रूल’ का डायरेक्शन सुकुमार ने किया है। जबकि इस फिल्म के प्रोड्यूसर माइथ्री मूवी मेकर्स है। फिल्म ‘पुष्पा 2: द रूल’ में सुपरस्टार अल्लू अर्जुन के अलावा रश्मिका मंदाना और फहद फासिल मुख्य किरदार में दिखाई देंगे हैं। वहीं इस फिल्म का म्यूजिक टी-सीरीज द्वारा दिया गया है।

Rishabh Namdev
लेखक के बारे में
मैं ऋषभ नामदेव खेल से लेकर राजनीति तक हर तरह की खबर लिखने में सक्षम हूं। मैं जर्नलिज्म की फील्ड में पिछले 4 साल से काम कर रहा हूं। View all posts by Rishabh Namdev
Follow Us :GoogleNews