‘Yash 19’ में एक नहीं 3 एक्ट्रेस संग नजर आएंगे सुपरस्टार यश, जल्द शुरू होगी शूटिंग

Yash 19

Yash 19: पैन इंडिया सुपरस्टार यश ने अपनी फिल्म ‘केजीएफ’ और ‘केजीएफ 2’ से दर्शकों के बीच खास पहचान हासिल की है। इन दोनों ही फिल्मों में जो कहानी और एक्शन दिखाया गया है वह लोगों को बहुत पसंद आया है। दर्शक बेसब्री से इसके तीसरे हिस्से का इंतजार कर रहे हैं। इसी बीच एक बार फिर यश के एक्शन अवतार को देखने के लिए बेताब फैंस को उनकी अगली फिल्म से जुड़ी कोई ना कोई अपडेट दी जा रही है। हाल ही में इस फिल्म को लेकर एक नई जानकारी सामने आई है जो यश के साथ नजर आने वाली एक्ट्रेस से जुड़ी हुई है।

3 एक्ट्रेस के साथ नजर आएंगे यश

‘केजीएफ चैप्टर 2’ को पिछले साल अप्रैल में रिलीज किया गया था। इसके बाद अब दर्शक बेसब्री से इसके अगले हिस्से का इंतजार कर रहे हैं। वहीं एक्टर को आज अपनी अगली फिल्म का ऐलान करते हुए भी देखा जाने वाला है। जिसे फिलहाल ‘यश 19’ के नाम से बुलाया जा रहा है।

इस फिल्म को लेकर जो खबरें सामने आ रही है उसके मुताबिक यश और निर्देशक गीतू मोहनदास इसी महीने से फिल्म की शूटिंग शुरू करने वाले हैं। एक्टर की दर्शकों के बीच पापुलैरिटी को देखते हुए बाकी की स्टार कास्ट को भी वैसा ही रखा जाने वाला है जो दर्शकों को पसंद आ सके। जानकारी के मुताबिक इस फिल्म में एक्टर को एक नहीं बल्कि तीन-तीन एक्ट्रेस के साथ देखा जाने वाला है।

कब होगी रिलीज

खबरों की मानें तो यश की अगली फिल्म में तीन ऐक्ट्रेस अपने हुस्न का जलवा बिखेरती दिखाई देंगी। इन तीनों एक्ट्रेस का नाम तय कर लिया गया है लेकिन फिलहाल इसकी ऑफिशियल अनाउंसमेंट नहीं की गई है। यह भी बताया जा रहा है कि फिल्म में यश का जबरदस्त एक्शन अवतार दिखाया जाएगा। फिल्म को 2025 में दर्शकों के लिए पेश किया जाएगा।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews