सुशांत सिंह राजपूत की अचानक Facebook profile बदलने से चौंके फैंस, फिर लिखा ये..

सुशांत सिंह राजपूत की अचानक Facebook profile बदलने से चौंके फैंस, फिर लिखा ये..

मुंबई, डेस्क रिपोर्ट। बॉलीवुड (Bollywood) के दिवंगत एक्टर सुशांत सिंह राजपूत (Sushant Singh Rajput) का फेसबुक अकाउंट (Facebook) हाल ही में अचानक एक्टिव हो गया। दरअसल हाल ही में सुशांत सिंह राजपूत की फेसबुक प्रोफाइल (Facebook profile) की फोटो चेंज हुई है जिसके बाद सुशांत का अकाउंट फिर से एक्टिव दिखा है। इसे देख उनके फैंस हैरान हो गए। सुशांत सिंह राजपूत के अचानक हुए निधन से उनके फैंस आज भी उन्हें भूल नहीं पाए हैं। आज भी उनके फैंस उन्हें वापस जीवित देखना चाहते हैं। ऐसे में एक साल बाद सुशांत सिंह राजपूत की टीम ने उनकी फेसबुक प्रोफाइल अपडेट की थी। जिसे देखकर फैंस चौंक गए थे। सुशांत की फोटो देखकर उनके फैन्स इमोशनल हो गए और कमेंट सेक्शन में कमेंट्स की झड़ी लगने लगी। सोशल मीडिया पर फैंस उन्हें मिस करते हुए श्रद्धांजलि दे रहे हैं।

ये भी देखें- कैदी ने जेल में की आत्महत्या, फर्नीचर कटर मशीन से काट ली खुद की गर्दन

बता दें, 14 जून 2020 को सुशांत सिंह राजपूत का असामयिक निधन हो गया था। जिसके बाद उनकी टीम ने सोशल मीडिया पेज को संभाला जो सुशांत को डेडीकेटेड है। वहीं फेसबुक पर अचानक सुशांत की प्रोफाइल पिक्चर चेंज हुई जिसे देख फैंस उन्हें मिस करने लगे और कमेंट्स कर उन्हें याद करने लगे। एक फैन ने लिखा- ‘काश तुम आज जिंदा होते’। अन्य ने लिखा- ‘एक पल के लिए तो मुझे ऐसा लगा, मानों वह वापस आ गए हों’। एक फैन ने लिखा- ‘लीजेंड हमेशा जीवित रहते हैं #SushantSinghRajput.’ वहीं, कुछ फैंस ने ‘मिस यू’ और ‘प्लीज कम बैक’ जैसे कमेंट्स कर सुशांत को याद किया।

ये भी देखें- Gold Silver Rate: सोना चांदी दोनों हुए सस्ते, जानिए क्या है आज का ताजा भाव

सुशांत सिंह राजपूत 14 जून 2020 को अपने मुंबई स्थित घर में मृत पाए गए थे। उनके केस की जांच में सीबीआई लगी हुई है। सुशांत के फैंस भी सोशल मीडिया पर अपने फेवरेट एक्टर के लिए न्याय की मांग करते रहते हैं। वहीं इस मामले में इनसीबी की जांच के चलते सुशांत की कथित गर्लफ्रेंड रिया चक्रवर्ती को ड्रग्स के केस में पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया था।

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews