ललित मोदी के साथ रिलेशनशिप पर आखिरकार सुष्मिता सेन ने तोड़ी चुप्पी

sushmita sen

मुंबई, डेस्क रिपोर्ट। गुरुवार ललित मोदी (Lalit Modi) और सुष्मिता सेन (Sushmita Sen) सुर्खियों में हैं। जैसे ही आईपीएल फाउंडर ललित मोदी ने सोशल मीडिया के जरिये ये जानकारी दी कि वो और पूर्व मिस यूनिवर्स डेट कर रहे हैं..ये बी टाउन ही नहीं देशभर की सबसे हॉट न्यूज बन गई। इसे लेकर कई लोगों के रिएक्शनंस आए, लेकिन सुष्मिता सेन खामोश रहीं। आखिर एक दिन बाद उन्होने इस मामले पर अपनी चुप्पी तोड़ी है।

सुष्मिता सेन ने अपने इंस्टाग्राम पर दोनों बेटियों के साथ एक फोटो शेयर किया है और लिखा है कि ‘मैं एक खुश जगह पर हूं। मैंने शादी नहीं की है, ना ही कोई रिंग पहनी है। मैं अनकंडीशनल प्रेम से सराबोर हूं। बहुत सफाई दे दी..अब अपने काम और जीवन की ओर लौटते हैं। जो हमेशा मेरी खुशियों का हिस्सा बने हैं उनका शुक्रिया और जो नहीं बने उनका भी। वैसे भी इससे आपका कोई लेना देना नहीं है।’ इस पोस्ट में सुष्मिता और उनकी दोनों बेटिया काफी खुश नजर आ रही हैं। ये एकदम उनके मिज़ाज का जवाब है जो उन्होने लगातार ट्रोल करने वालों को दिया है। साथ ही अपने शुभचिंतकों का भी आभार जताया है।

Shruty Kushwaha
लेखक के बारे में
Shruty Kushwaha

पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J.), 2001. 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल और लाइव इंडिया मुंबई में कार्य.

2001 में माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय भोपाल से पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J, Masters of Journalism)। 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल, लाइव इंडिया मुंबई में कार्य अनुभव। साहित्य पठन-पाठन में विशेष रूचि। View all posts by Shruty Kushwaha →
Follow Us :GoogleNews