सुष्मिता सेन कर रही हैं ललित मोदी को डेट, सोशल मीडिया पर खुला दोनों के रिश्ते का राज

सुष्मिता सेन कर रही हैं ललित मोदी को डेट, सोशल मीडिया पर खुला दोनों के रिश्ते का राज

मनोरंजन, डेस्क रिपोर्ट। सुष्मिता सेन (Sushmita Sen) अक्सर अपने पर्सनल लाइफ के लिए चर्चा में रहती। अब तक कई बड़ी हस्तियों के साथ उनका नाम जुड़ चुका है। इसी बीच उनके लव लाइफ से जुड़ी बहुत बड़ी खबर सामने आई है। सूत्रों की माने वो आईपीएल के पहले चेयरमैन और प्रसिद्ध बिजनेसमैन ललित मोदी को वो फिलहाल डेट कर रही हैं और जल्द ही दोनों एक दूसरे के शादी के बंधन में भी बंधने वाले हैं। ललित मोदी ने ट्विटर पर सुष्मिता सेन के साथ फोटो शेयर करते हुए लिखा, ” क्लैरिटी के लिए सभी को बता दूँ हम दोनों एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं। अभी तक शादी नहीं की है। लेकिन जल्द ही कर सकते हैं।”

— Lalit Kumar Modi (@LalitKModi) July 14, 2022

हालांकि इससे पहले सुष्मिता सेन और ललित मोदी की पहली फोटो ने शादी का हिंट दिया था। बता दें की हाल ही में सुष्मिता सेन का ब्रेकआप रोहमन से हुआ, जिसके कारण वो काफी सुर्खियों में थी और अब उनके इस रिलेशनशीप से सभी लोग हैरान हो चुके हैं। जहां एक तरफ सुष्मिता सेन अपने रिलेशनशिप को लेकर कर ट्रोलिंग का शिकार बनती रहती है, वहीं लोग ललित मोदी को भगौड़ा बिजनेसमैन भी कहते हैं।

फिलहाल दोनों ही एक दूसरे के साथ मालदीव में समय बीता रहें है। सबसे पहले तो ललित मोदी ने ट्विटर पर सुष्मिता सेन को अपना लाइफ पार्टनर बताया लेकिन बाद में उन्होंने एक और मैसेज ट्विटर पर जारी किया। जिसमें उन्होंने लोगों को इस बात की कलैरिटी की फिलहाल दोनों एक दूसरे को डेट कर रहे हैं। इससे पहले सुष्मिता सेन रोहमन को ढाई साल तक डेट किया था लेकिन दोनों का रिश्ता अधिक समय तक नहीं चल पाया।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews