Sushmita Sen Pics: 29 साल पहले सुष्मिता बनी थी Miss Universe, इस अंदाज में सेलिब्रेट किया खास दिन

Sushmita Sen Pics

Sushmita Sen Pics Viral: बॉलीवुड एक्ट्रेस सुष्मिता सेन लंबे समय से इंडस्ट्री का हिस्सा है और आज भी अपनी बेहतरीन एक्टिंग और खूबसूरती से दर्शकों का दिल जीतना बेहतर तरीके से जानती हैं। सुष्मिता सेन ने मिस यूनिवर्स बनने के बाद बॉलीवुड की दुनिया में कदम रखा था और आज से 29 साल पहले यानी 1994 में उन्होंने यह खिताब अपने नाम किया था। यह खिताब जीतने वाली वह पहली भारतीय थी और इतने सालों बाद भी उनकी खूबसूरती में कोई बदलाव देखने को नहीं मिला है।

अपनी जिंदगी के सबसे खास दिन और देश को गौरवान्वित करने वाले इस दिन को सुष्मिता सेन ने अपने परिवार और बच्चों के साथ खास अंदाज में सेलिब्रेट किया। इस दौरान वो केक काटते हुए अपने परिवार के साथ तस्वीरें क्लिक करवाती नजर आई।

यहां देखें Sushmita Sen Pics

सुष्मिता सेन ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट केसरिया कुछ तस्वीरें शेयर की है, जिसमें वो अपने परिवार और बच्चों के साथ नजर आ रही हैं। उन्होंने केक की एक तस्वीर शेयर की है जिस पर हैप्पी 29 ईयर्स, मिस यूनिवर्स लिखा हुआ है।

बेटियों के साथ खुश दिखी सुष्मिता

जो तस्वीर एक्ट्रेस ने शेयर की है उसमें देखा जा सकता है कि वह चेयर पर बैठी हुई हैं और उनके आसपास दोनों बेटियां अलीशा और रेने है। सुष्मिता कैंडल ब्लो करती दिखाई दे रही है और दोनों बेटियां अपनी मां को देख रही हैं।

मोमबत्ती बुझाने और केक काटने से पहले एक्ट्रेस ने अपनी आंखें बंद कर विश भी मांगी है और तस्वीरों में एक्ट्रेस की खूबसूरती और बेटियों के साथ बॉन्डिंग देखने लायक है।

एक्ट्रेस का आउटफिट

एक्ट्रेस ने इस खास दिन के लिए ब्लैक कलर के आउटफिट का चुनाव किया जिसमें उनकी खूबसूरती देखने लायक थी और आंखों पर लगा काला चश्मा उनके लुक को बेहतर बना रहा था।

तस्वीरों में 8 एक्ट्रेस को अपनी बेटियों पर प्यार बरसाते हुए देखा गया। वो दोनों बेटियों के गाल पकड़ कर उन्हें दुलार करती नजर
आई।

फैंस का रिएक्शन

तस्वीरें सामने आने के बाद इन पर फैंस के रिएक्शन आना शुरू हो गए हैं। सभी तरह तरह के कमेंट कर अपना प्यार बरसा रहे हैं। फोटो के कैप्शन में एक्ट्रेस ने लिखा थैंक्यू भगवान, मेरी आप दोनों के साथ जीवन की यात्रा बहुत ही उत्साहजनक है। मैं आप दोनों से बहुत प्यार करती हूं।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews