
Sushmita Sen Replied To Trolls : सुष्मिता सेन एक प्रमुख बॉलीवुड अभिनेत्री हैं, जिन्होंने अपनी पहचान मिस यूनिवर्स के क्षेत्र में बनाई थी और फिर बॉलीवुड में भी अपनी करियर की शुरुआत की थी। वे कई सुपरहिट फिल्मों में काम कर चुकी हैं। उनकी अदाकारी का हर कोई दीवाना है। इन दिनों एक्ट्रेस “ताली” नामक नई वेब सीरीज को लेकर मीडिया की सुर्खियों में बनी हुई है। जिसमें वो ट्रांसजेंडर की भूमिका में नजर आने वाली है। जिन्हें अपने अस्तित्व के कारण बहुत कुछ झेलना पड़ता है। इसी दौरान उन्होंने ‘गोल्ड डिगर’ का टैग देने वालों को करारा जवाब दिया है। जिससे वो फिर मीडिया में चर्चा का विषय बन गई हैं।

ट्रोल करने वालों को दिया जवाब
दरअसल, पिछले साल आईपीएल के चेयरमैन ललित मोदी ने सुष्मिता सेन को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट के जरिए अपने प्यार का इजहार किया था। जिसके बाद लोगों ने अभिनेत्री को ट्रोल करना शुरू कर दिया था। उन दिनों अभिनेत्री ने अगल से एक पोस्ट भी शेयर की थी। एक इंटरव्यू के दौरान अभिनेत्री से पूछा गया तो उन्होंने गोल्ड डिगर कहने वाले लोगों को जवाब देकर उनका मुंह बंद करा दिया।
सुष्मिता सेन ने कही ये बातें
मेरे उस पोस्ट को डालने का एक मात्र कारण था कि मुझे उस पर हंसना था। ये बहुत ही फनी और मजाकिया चीज थी इसका मुझे ज्यादा दुख नहीं हुआ था। एक तरफ आप आजाद ख्याल की महिला को गोल्ड डिगर कह रहे हैं, फिर उसी गोल्ड डिगर पर स्टोरी लिखकर उससे ही पैसा कमा रहे हो।
इस बात पर जताया दुख
उन्हें यह बात सबसे ज्यादा परेशान करती है कि अच्छे लोग चुप रहते हैं। इससे बुरे लोगों की हिम्मत और बढ़तीचली जाती है। ऐसा हर बार होता है। हालांकि, मुझे तो बस ये बताना है कि पीढ़ियां बदल गई है लेकिन लोग अभी भी वहीं है। नैतिक तौर पर उनमें ज्यादा बदलाव नहीं हुआ है।
सीनियर कंटेंट राइटर · डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन, बीए. 2022 से MP Breaking News में; पहले लाइव इंडिया, VIP News Channel और Khabar Bharat में कार्य.

