Sushmita Sen ने बताई शादी न होने की वजह, कहा ‘भगवान ने बचाया’

Sushmita Sen ने बताई शादी न होने की वजह, कहा ‘भगवान ने बचाया’

मुंबई, डेस्क रिपोर्ट। सुष्मिता सेन (Sushmita Sen) हमेशा से अपनी दमदार एक्टिंग और बोल्ड स्टेप्स के कारण जानी जाती हैं। बहुत पहले से उन्होने रेने और अलीषा को गोद लिया है। अब ट्विंकल खन्ना के शो में सुष्मिता सेन ने शादी, बच्चे और रिलेशनशिप्स को लेकर खुलकर बात की है।

एक लंबे समय तक एक्टिंग से दूर रहने के बाद 2020 में सुष्मिता ने वेब सीरीज ‘आर्या’ (Web Series Aarya) से वापसी की है। इसी के बाद से वो लगातार लाइमलाइट में हैं। वे एक सिंगल मदर हैं और उन्होने दो बच्चियों को एडॉप्ट किया है। ट्वीक इंडिया के लिए ट्विंकल खन्ना से हुई बातचीत में उन्होने कहा कि “खुशकिस्मती से मेरी जिंदगी में काफी अच्छे लोग आए हैं। लेकिन वो तीन बार शादी करते करते रह गईं और तीनों बार ‘भगवान ने उन्हें बचाया’। भगवान ने मेरी रक्षा की, क्योंकि वे इन दो बच्चियों की रक्षा कर रहे हैं। वे मेरे साथ गलत नहीं होने दे सकते। उन्होने कहा कि इस सबका मेरे बच्चों से कोई लेना-देना नहीं है।” बता दें कि उनकी आखिरी रिलेशनशिप रोहमन शॉल के साथ थी और उनसे ब्रेकअप केक बाद भी दोनों के बीच अच्छी दोस्ती है। वे सोशल मीडिया पर एक दूसरे की पोस्ट कमेंट करते रहते हैं और सुष्मिता के मिस यूनिवर्स ब्यूटी पेजेंट जीत के 28 साल पूरे होने का जश्न के मौके पर भी रोहमन शामिल हुए थे। सुष्मिता की अपनी दोनों बेटियों के साथ बहुत अच्छी बॉन्डिंग हैं और वो अक्सर उनके साथ फोटो वीडियो शेयर करती रहती है।

Shruty Kushwaha
लेखक के बारे में
Shruty Kushwaha

पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J.), 2001. 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल और लाइव इंडिया मुंबई में कार्य.

2001 में माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय भोपाल से पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J, Masters of Journalism)। 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल, लाइव इंडिया मुंबई में कार्य अनुभव। साहित्य पठन-पाठन में विशेष रूचि। View all posts by Shruty Kushwaha →
Follow Us :GoogleNews