Taali बजवाने को तैयार Sushmita Sen, ट्रांसजेंडर अवतार में फर्स्ट लुक हुआ आउट

Taali बजवाने को तैयार Sushmita Sen, ट्रांसजेंडर अवतार में फर्स्ट लुक हुआ आउट

मुंबई, डेस्क रिपोर्ट। बॉलीवुड एक्ट्रेस सुष्मिता सेन (Sushmita Sen) को लंबे समय से बड़े पर्दे पर नहीं देखा गया था। लेकिन OTT प्लेटफार्म के जरिए उनका करियर अलग ही उड़ान भर रहा है। वेब सीरीज आर्या से कमबैक करने के बाद इसका दूसरा सीजन भी सुपरहिट साबित हुआ। इसके बाद अब सुष्मिता एक नई वेब सीरीज Taali के जरिए दर्शकों का मनोरंजन करने के लिए बिल्कुल तैयार हैं।

सुष्मिता सेन अपनी वेब सीरीज ताली में ट्रांसजेंडर के किरदार में नजर आने वाली हैं। अपने इस शानदार अवतार का फर्स्ट लुक एक्ट्रेस ने हाल ही में शेयर किया है। इस वेब सीरीज में सुष्मिता सेन ट्रांसजेंडर गौरी सावंत की भूमिका निभा रही है। फर्स्ट लुक शेयर करते हुए सुष्मिता सेन ने लिखा कि एक खूबसूरत व्यक्ति के चरित्र को निभाने का मौका मिल रहा है यह मेरे लिए सौभाग्य की बात है।

Must Read- तस्वीरों में देखें Alia Bhatt की गोद भराई की झलक

वेब सीरीज में अपने लुक का पोस्टर शेयर करते हुए सुष्मिता सेन ने कैप्शन में लिखा ताली बजाऊंगी नहीं बल्कि बजवाऊंगी। पोस्टर में सुष्मिता का अंदाज देखने लायक है साड़ी और माथे पर बड़ी लाल बिंदी लगाए वह रफ एंड टफ लुक में नजर आ रही है। पोस्टर देखकर अंदाजा लगाया जा सकता है कि उन्होंने कैरेक्टर में पूरी तरह से घुसने की कोशिश की है। उनकी यह सीरीज फैंस के लिए बहुत सरप्राइजिंग होने वाली है।

जिस ट्रांसजेंडर गौरी सावंत पर यह फिल्म बनाई जा रही है उनकी बात करें तो वह एक एक्टिविस्ट हैं और उन्हें विक्स के एड में भी देखा जा चुका है। इस विज्ञापन के बाद उन्होंने बहुत सुर्खियां बटोरी थी। यही नहीं अपने बेहतरीन कामों के चलते वो अमिताभ बच्चन के शो कौन बनेगा करोड़पति में भी पहुंच चुकी हैं। कुछ समय से उनकी बायोपिक बनने की चर्चा चल रही थी लेकिन यह अंदाजा लगा पाना मुश्किल था कि सुष्मिता सेन उनकी जिंदगी को पर्दे पर उतारेंगी।

पुणे की एक मिडिल क्लास फैमिली में जन्मी गौरी सावंत सामाजिक कार्यों में एक्टिव हैं। वो महिलाओं और अनाथ बच्चों के लिए काम करने के साथ बेसहारा लोगों के लिए एनजीओ भी संचालित करती हैं। उन्हीं से जुड़ी इस सीरीज में सुष्मिता सेन दमदार अवतार में नजर आ रही हैं और फैंस की एक्साइटमेंट बढ़ चुकी है।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews