मौलाना से मिलना Swara Bhasker को पड़ा भारी, सोशल मीडिया पर जमकर हुई ट्रोल

बेबाक बॉलीवुड एक्ट्रेस की लिस्ट में शामिल स्वरा भास्कर (Swara Bhasker) अक्सर अपनी निजी जिंदगी को लेकर चर्चा में रहती हैं। एक बार फिर वह ट्रोलर्स के निशाने पर आ गई हैं। ये सब कुछ उनकी एक तस्वीर की वजह से हुआ है।
Swara Bhasker

Swara Bhasker: स्वरा भास्कर की गिनती बॉलीवुड इंडस्ट्री की बेबाक एक्ट्रेस में होती है। हर मुद्दे पर उन्हें खुलकर अपनी राय रखते हुए देखा जाता है। वह एक ऐसी एक्ट्रेस है जो न केवल प्रोफेशनल लाइफ बल्कि पर्सनल लाइफ के चलते सुर्खियों में बनी रहती हैं। जितनी चर्चा उनकी फिल्मों की नहीं होती उससे कई ज्यादा चर्चा उनकी निजी जिंदगी की होती है।

ऐसा एक नहीं बल्कि कई बार हुआ है जब स्वरा को अपनी पर्सनल लाइफ के वजह से ट्रोलिंग का शिकार होना पड़ा। बात चाहे उनके अफेयर की रही हो या फिर शादी की या फिर प्रेगनेंट होने से लेकर बच्चे को जन्म देने तक की, ऐसे कई मौके आए जब वह नेटीजंस की बातों का शिकार हो चुकी हैं। अब एक बार फिर ऐसा ही नजारा देखने को मिल रहा है।

वायरल हुई तस्वीर

सोशल मीडिया पर स्वरा भास्कर और उनके पति फहद अहमद की एक तस्वीर तेजी से वायरल हो रही है। इस तस्वीर में यह दोनों ऑल इंडिया मुस्लिम पर्सनल बोर्ड के प्रवक्ता मौलाना सज्जाद नोमानी के साथ नजर आ रहे हैं। इसी तस्वीर के सामने आने के बाद लोगों ने इस तरह को ट्रोल करना शुरू कर दिया है और उनके बारे में तरह-तरह की बातें की जा रही है।

जमकर ट्रोल हुई स्वरा (Swara Bhasker)

स्वरा भास्कर अक्सर अपने किसी ने किसी बयान को लेकर चर्चा में आ जाती हैं। अब कुछ दिनों पहले ही एक्ट्रेस और उनके पति ने सोशल मीडिया पर मौलाना के साथ ही मुलाकात की तस्वीरों को साझा किया था। इसके बाद से एक्ट्रेस को जमकर ट्रोल किया जा रहा है क्योंकि यह वही मौलाना हैं, जिन्होंने कुछ दिनों पहले महिलाओं की शिक्षा को लेकर सवाल उठाए थे।

यूजर्स ने दिया रिएक्शन

तस्वीरें सामने आने के बाद लोग तरह-तरह के कमेंट करते हुए दिखाई दे रहे हैं। कुछ लोगों ने एक्ट्रेस को डबल स्टैंडर्ड बताया है। एक यूजर ने एक्ट्रेस को फातिमा बेगम कहकर बुलाया है और कहां है कि ‘बुर्का पहन लेती तो पहाड़ टूट जाता क्या।’ एक ने कहा ‘स्वरा भास्कर, फहद अहमद से विवाह के बाद आत्मविश्वास से दमक रही हैं। उनके चेहरे पर जैसे मुगलई शाही रुतबा झलक रहा है।’ यूजर्स जमकर एक्ट्रेस को खरी खोटी सुनाते हुए नजर आ रहे हैं। यह पहली बार नहीं है इसके पहले भी स्वरा सोशल मीडिया पर ट्रोलिंग का शिकार हो चुकी हैं। हालांकि, कई बार उन्हें पलटवार करते हुए भी देखा गया है। इस बार उनका कोई रिएक्शन सामने आता है या नहीं यह तो वक्त ही बताएगा।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews