मिस्ट्री मैन के साथ नजर आई Swara Bhasker, वायरल हुई तस्वीर

Swara Bhasker

Swara Bhasker Post: बॉलीवुड एक्ट्रेस स्वरा भास्कर अपनी बेबाकी के चलते हमेशा ही सुर्खियों में बनी रहती हैं। एक बार फिर से वह चर्चा का हिस्सा बन चुकी है लेकिन इस बार उन्होंने कोई बयान नहीं दिया है बल्कि एक ऐसी सोशल मीडिया पोस्ट शेयर कर दी है जिसने सभी को हैरान कर दिया है। एक्ट्रेस ने एक क्रिप्टिक पोस्ट शेयर किया है जिसे देखने के बाद यह कहा जा रहा है कि वह किसी मिस्ट्री मैन को डेट कर रही हैं।

मिस्ट्री मैन के साथ दिखी Swara Bhasker

स्वरा भास्कर ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से एक तस्वीर शेयर की है। तस्वीर में वह किसी की बाहों में है हालांकि ना स्वरा का चेहरा दिख रहा है और ना ही उनके साथ मौजूद शख्स का फेस नजर आ रहा है। तस्वीर के साथ जो कैप्शन एक्ट्रेस ने डाला है उसके बाद तो चर्चाओं का सिलसिला हर जगह चल पड़ा है। एक्ट्रेस ने तस्वीर के कैप्शन में लिखा शायद यह प्यार हो सकता है।

View this post on Instagram

A post shared by Swara Bhasker (@reallyswara)

फैंस ने दिया ऐसा रिएक्शन

एक्ट्रेस की इस तस्वीर और कैप्शन को देखकर सोशल मीडिया यूजर्स अलग-अलग तरह के रिएक्शन दे रहे हैं। कुछ लोगों ने सवाल किया कि क्या ये आपका बॉयफ्रेंड है तो कुछ पूछ रहे थे कि आपके साथ कौन है। इसके अलावा लोगों ने बधाइयां देना शुरू कर दी है और कमेंट सेक्शन हार्ट इमोजी से भरा हुआ नजर आ रहा है।

3 साल पहले टूटा दिल

स्वरा भास्कर, हिमांशु शर्मा को डेट कर रही थी। फिल्म रांझणा के सेट पर इन दोनों की मुलाकात हुई थी लगभग 5 सालों तक इन्होंने डेट किया लेकिन अचानक ही यह 1 दिन ये अलग हो गए। 2019 में इन्होंने अपने ब्रेकअप को ऑफिशियल एक्सेप्ट किया था। एक्ट्रेस के वर्क फ्रंट की बात करें तो उन्हें प्रेम रतन धन पायो, तनु वेड्स मनु, तनु वेड्स मनु रिटर्न्स समेत कई सारी फिल्मों में दमदार एक्टिंग करते हुए देखा जा चुका है।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews