तापसी पन्नू की फिल्म ‘अस्सी’ का मोशन पोस्टर जारी, 20 फरवरी को अनुभव सिन्हा की फिल्म देगी दस्तक

अभिनेत्री तापसी पन्नू और निर्देशक अनुभव सिन्हा की जोड़ी एक बार फिर बड़े पर्दे पर लौट रही है। उनकी नई फिल्म 'अस्सी' का मोशन पोस्टर जारी कर दिया गया है, जिसमें तापसी एक वकील के दमदार किरदार में नजर आ रही हैं। यह फिल्म 20 फरवरी को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।
तापसी पन्नू की फिल्म 'अस्सी' का मोशन पोस्टर जारी, 20 फरवरी को अनुभव सिन्हा की फिल्म देगी दस्तक

‘मुल्क’ और ‘थप्पड़’ जैसी सफल फिल्मों के बाद अभिनेत्री तापसी पन्नू और निर्देशक अनुभव सिन्हा की जोड़ी एक और दमदार कहानी के साथ वापसी कर रही है। उनकी आने वाली फिल्म ‘अस्सी’ का मोशन पोस्टर मंगलवार को जारी किया गया, जिसने दर्शकों की उत्सुकता बढ़ा दी है। फिल्म 20 फरवरी को सिनेमाघरों में रिलीज होने के लिए तैयार है।

तापसी पन्नू ने खुद अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर फिल्म का मोशन पोस्टर साझा किया। इसमें वह एक वकील की भूमिका में नजर आ रही हैं, जो फिल्म के गंभीर और सामाजिक मुद्दे पर आधारित होने का संकेत देता है। पोस्टर को दर्शकों से अच्छी प्रतिक्रिया मिल रही है।

कैसा है ‘अस्सी’ का मोशन पोस्टर?

मोशन पोस्टर की शुरुआत में एक लड़की को रेलवे पटरियों पर तेजी से भागते हुए दिखाया गया है, जबकि कई लोग उसे पकड़ने के लिए पीछे दौड़ रहे हैं। इसके बाद वकील की यूनिफॉर्म पहने तापसी पन्नू की एंट्री होती है, जिनके चेहरे पर खून के छींटे हैं। पोस्टर पर लिखी टैगलाइन ‘उस रात वो घर नहीं पहुंची’ फिल्म की कहानी के बारे में एक गहरा सवाल छोड़ जाती है। पोस्टर से यह साफ है कि यह फिल्म एक इंटेंस कोर्टरूम ड्रामा होगी।

View this post on Instagram

A post shared by Taapsee Pannu (@taapsee)

पोस्टर शेयर करते हुए तापसी ने लिखा:

“बहुत समय हो गया है… जब से हमने इसे नॉर्मल कर दिया है… कोर्ट में मिलते हैं… मेरा मतलब है थिएटर में।”

दमदार है फिल्म की स्टार कास्ट

यह फिल्म सिर्फ तापसी के किरदार के इर्द-गिर्द ही नहीं, बल्कि एक मजबूत सहायक कलाकारों की टीम पर भी टिकी है। फिल्म में तापसी पन्नू के साथ कानी कुसृति, रेवती, मनोज पाहवा, कुमुद मिश्रा, जीशान अय्यूब, नसीरुद्दीन शाह, सुप्रिया पाठक और सीमा पाहवा जैसे दिग्गज कलाकार अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे।

बॉक्स ऑफिस पर होगा टकराव

रिलीज के साथ ही ‘अस्सी’ का बॉक्स ऑफिस पर टकराव देखने को मिलेगा। इसी दिन मृणाल ठाकुर और सिद्धांत चतुर्वेदी की फिल्म ‘दो दीवाने सहर में’ भी रिलीज हो रही है। अब यह देखना दिलचस्प होगा कि दर्शक किस फिल्म को ज्यादा पसंद करते हैं।

Rishabh Namdev
लेखक के बारे में
Rishabh Namdev

4 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव.

मैं ऋषभ नामदेव खेल से लेकर राजनीति तक हर तरह की खबर लिखने में सक्षम हूं। मैं जर्नलिज्म की फील्ड में पिछले 4 साल से काम कर रहा हूं। View all posts by Rishabh Namdev →
Follow Us :GoogleNews