मीडिया पर बुरी तरह भड़की Taapsee Pannu, वायरल हुआ वीडियो

मीडिया पर बुरी तरह भड़की Taapsee Pannu, वायरल हुआ वीडियो

नई दिल्ली, डेस्क रिपोर्ट। अपने बेबाक और विवादित बयानों के चलते हमेशा सुर्खियां बटोरने वाली एक्ट्रेस तापसी पन्नू (Taapsee Pannu) एक बार फिर चर्चा में आ गई हैं। हर थोड़े दिन में तापसी कोई ना कोई ऐसा बयान दे ही देती है, जिससे सभी का ध्यान उनकी ओर चला जाता है। इस बार हुए फिल्म फेयर अवॉर्ड्स में भी सभी का ध्यान तापसी की तरफ ही था। अब रेड कारपेट से तापसी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में तापसी मीडिया इंटरेक्शन के दौरान रिपोर्टर्स पर भड़कती दिखाई दे रही है।

वीडियो में देखा जा सकता है कि तापसी पन्नू हाथ जोड़कर एक मीडिया कर्मी से यह कह रही है कि सर आप पहले अपना होमवर्क करके आइए उसके बाद मुझसे सवाल पूछिए. तभी रिपोर्टर बीच में कुछ बोलता है जिस पर तापसी तपाक से कहती हैं कि मैं सर तो हूं नहीं पहले आप जेंडर ठीक करिए उसके बाद बात करिए. बता दें कि तापसी से अचानक मिले जवाब के बाद हड़बड़ी में मीडिया कर्मी ने उन्हें सर कह दिया। यह बात शायद एक्ट्रेस को रास नहीं आई और वह भड़क गई।

Must Read- ब्रह्मास्त्र की सफलता के बाद Ayan Mukerji ने की Brahmastra 2 की घोषणा, जानें कब होगी रिलीज

तापसी पन्नू का यह वीडियो सामने आने के बाद सोशल मीडिया यूजर्स इस पर तरह तरह के कमेंट कर रहे हैं। किसी का कहना है कि एक्ट्रेस का बिहेवियर गलत है तो कोई उन्हें एरोगेंट नेचर का बता रहा है। यह भी कहा जा रहा है कि अपनी फिल्म दोबारा को लेकर चलाए के नेगेटिव कैंपेन पर पूछे गए सवाल की वजह से तापसी इरिटेट हो गई थी और उन्होंने मीडिया कर्मी से इस तरह का सलूक किया।

ये पहली बार नहीं है जब तापसी पन्नू और मीडिया के बीच तू-तू मैं-मैं देखी गई हो। इससे पहले भी एक्ट्रेस का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुआ था। जिसमें वो एक मीडिया कर्मी से उनसे तमीज से बात करने को कहती दिखाई दी थी।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews