TMKOC: एक एपिसोड की कितनी फीस लेते हैं ‘जेठालाल’? ‘भिड़े’ की फीस जानकर हो जाएंगे हैरान!

मशहूर टीवी शो 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' के मुख्य कलाकार दिलीप जोशी शो के सबसे महंगे एक्टर हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, वह एक एपिसोड के लिए 2 लाख रुपये चार्ज करते हैं, जबकि मंदार चंदवादकर की फीस 80 हजार रुपये है।
TMKOC: एक एपिसोड की कितनी फीस लेते हैं 'जेठालाल'? 'भिड़े' की फीस जानकर हो जाएंगे हैरान!

टीवी के सबसे लोकप्रिय सिटकॉम ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ लगभग 17 सालों से दर्शकों का मनोरंजन कर रहा है। शो का हर किरदार घर-घर में मशहूर है, लेकिन जेठालाल का किरदार निभाने वाले दिलीप जोशी फैंस के दिलों पर राज करते हैं। वह इस शो के सबसे चहेते और सबसे महंगे कलाकार भी हैं।

एक एपिसोड की फीस 2 लाख रुपये

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, दिलीप जोशी ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ के सबसे ज्यादा फीस लेने वाले एक्टर हैं। ईटाइम्स की एक रिपोर्ट के मुताबिक, वह शो के एक एपिसोड के लिए 2 लाख रुपये की मोटी रकम चार्ज करते हैं। उनकी लोकप्रियता और शो में उनके किरदार के महत्व को देखते हुए वह सबसे महंगे कलाकार बने हुए हैं।

दूसरे कलाकारों को कितना मिलता है?

दिलीप जोशी के बाद, शो में आत्माराम भिड़े का रोल प्ले करने वाले एक्टर मंदार चंदवादकर दूसरे सबसे महंगे कलाकार हैं। जानकारी के मुताबिक, वह एक एपिसोड के लिए करीब 80 हजार रुपये लेते हैं। पहले दिशा वकानी (दयाबेन) भी शो की हाईएस्ट पेड एक्ट्रेस में से एक थीं, लेकिन करीब 9 साल पहले मैटरनिटी लीव पर जाने के बाद वह शो में वापस नहीं लौटीं।

जब डेढ़ साल तक बेरोजगार थे दिलीप

आज टीवी के सबसे सफल अभिनेताओं में गिने जाने वाले दिलीप जोशी के लिए एक वक्त ऐसा भी था जब उनके पास कोई काम नहीं था। एक पुराने इंटरव्यू में उन्होंने खुद बताया था कि ‘तारक मेहता…’ का ऑफर मिलने से पहले वह करीब डेढ़ साल तक बेरोजगार थे। उन्होंने कहा था कि इस शो ने उनके भविष्य को सुरक्षित महसूस कराया है।

गौरतलब है कि ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ जुलाई 2008 में लॉन्च हुआ था और तब से यह टीवी की दुनिया में अपना दबदबा बनाए हुए है। शो में अमित भट्ट, मुनमुन दत्ता, श्याम पाठक और सचिन श्रॉफ जैसे कलाकार भी अहम भूमिकाओं में हैं।

Rishabh Namdev
लेखक के बारे में
Rishabh Namdev

4 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव.

मैं ऋषभ नामदेव खेल से लेकर राजनीति तक हर तरह की खबर लिखने में सक्षम हूं। मैं जर्नलिज्म की फील्ड में पिछले 4 साल से काम कर रहा हूं। View all posts by Rishabh Namdev →
Follow Us :GoogleNews