25 सालों बाद इतना बदल गया है सोन परी की फ्रूटी का लुक, देखकर पहचानना होगा मुश्किल

तन्वी टेलीविजन और बॉलीवुड इंडस्ट्री की ऐसी एक्ट्रेस हैं, जिन्होंने चाइल्ड आर्टिस्ट के तौर पर दर्शकों के बीच खास पहचान हासिल की है। हालांकि, अब उनका लुक काफी बदल चुका है।
Tanvi hegde

आप सभी को वह गाना तो याद होगा सोना सोन परी आई..और इत्तू पित्तू जिन पतूता यह डायलॉग भी आपके दिमाग में कहीं ना कहीं तो होगा ही। 90s का एक ऐसा टीवी शो था जो बच्चों के बीच बहुत मशहूर था। इसमें पारी और एक लड़की की कहानी बताई गई थी।

परी के कैरेक्टर का नाम सोनपरी था। इस कल्ट धारावाहिक की स्टार कास्ट लोगों के बीच काफी मशहूर थी। इसमें दिखाई दिए छोटे बच्चों का नाम फ्रूटी था जब बहुत बड़ी हो चुकी है। ये एक्ट्रेस अब पूरी तरह से बदल चुकी है। लोक इतना ज्यादा चेंज हो गया है कि आप देखेंगे तो पहचान ही नहीं पाएंगे।

किसने निभाया था फ्रूटी का किरदार

इस शो में सोनपरी का किरदार टेलीविजन की दिक्कत एक्ट्रेस मृणाल कुलकर्णी ने निभाया था। फ्रूटी के किरदार में तन्वी हेगड़े को देखा गया था। चाइल्ड आर्टिस्ट के रूप में उन्होंने अपनी शानदार एक्टिंग से हर किसी का दिल जीत लिया था। आज के दिनों की बात करें तो तन्वी बड़ी हो चुकी है और उनका लुक पूरी तरह से बदल चुका है। इंस्टाग्राम पर आप उनके कई सारी तस्वीरें और वीडियो देख सकते हैं।

बदल गया है तन्वी का लुक

सोशल मीडिया पर आपको तन्वी की कई सारी तस्वीरें और वीडियो देखने को मिल जाएगी। उनका निभाया गया फ्रूटी का कैरेक्टर आज भी लोगों के बीच मशहूर है लेकिन अब उन्हें पहचान पाना थोड़ा मुश्किल है।

View this post on Instagram

A post shared by Tanvi Hegde (@tanvihegde)

इन शोज में आई नजर

सोनपरी में तनवी को शानदार किरदार निभाते हुए देखा क्या यही कारण है कि 25 साल बाद भी यह शो बहुत मशहूर है। वैसे एक्ट्रेस के करियर की बात करें तो इसके अलावा उन्होंने कई सीरियल में एक्ट्रेस के तौर पर काम किया। कैप्टन हाउस, खिचड़ी,शाकालाका बूम बूम जैसे शोज में काम करते हुए देखा गया है।

फिल्मों में भी आई नजर

तन्वी केवल टीवी सीरियल ही नहीं बल्कि चाइल्ड आर्टिस्ट के तौर पर बॉलीवुड में भी काम कर चुकी हैं। उन्हें पिता, चैंपियन, लाइफ हो तो ऐसी, शिवा जैसी फिल्म में देखा गया है। एक एक्टर के तौर पर तन्वी ने दर्शकों के बीच खास पहचान हासिल की है।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews