टॉक्सिक से सामने आया Tara Sutaria का फर्स्ट लुक, एक्ट्रेस के एक्सप्रेशन ने जीता फैंस का दिल

यश स्टारर फिल्म टॉक्सिक काफी चर्चा में बनी हुई है। इससे अब तारा सुतारिया का फर्स्ट लुक रिवील किया गया है। एक्ट्रेस के एक्सप्रेशन ने लोगों का दिल जीत लिया है।
Tara Sutaria

बॉलीवुड एक्ट्रेस तारा सुतारिया लंबे समय से चर्चा में बनी हुई हैं। एक्ट्रेस केवल अपनी शानदार एक्टिंग से ही नहीं बल्कि खूबसूरत आवाज से भी लोगों का दिल जीत लेती हैं। हाल ही में उन्हें पंजाबी सिंगर एपी ढिल्लों के साथ थोड़ी सी दारू गाते हुए देखा गया था। सिंगर के कॉन्सर्ट में भी उन्होंने जमकर धूम मचाई थी। इसके बाद वह विवादों में भी आ गई थी।

सोशल मीडिया पर इस कॉन्सर्ट के कई सारे वीडियो वायरल हुए थे। इन्हें लेकर जमकर कंट्रोवर्सी हुई थी। हालांकि, बाद में सच्चाई कुछ और ही निकली। तारा ने इसे अपने खिलाफ पेड पीआर बताया था और ट्रोलर्स को बुरी तरह फटकार लगाई थी। इसी बीच अब सोशल मीडिया पर एक्ट्रेस का टॉक्सिक लुक सामने आया है।

तारा सुतारिया का टॉक्सिक लुक

एक्ट्रेस ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक पोस्ट शेयर की है। इस पोस्ट में उनके हाथों में बंदूक देखी जा सकती है। उनकी आंखों में गुस्सा और आंसू साफ नजर आ रहा है। ब्लैक कलर की स्ट्रैपलेस ड्रेस और छोटे कर्ली बालों में एक्ट्रेस का लुक काफी शानदार लग रहा है।

View this post on Instagram

A post shared by Yash (@thenameisyash)

फैंस के बीच छाया लुक

तारा का ये लुक उनकी आने वाली फिल्म टॉक्सिक से शेयर किया गया है। इस फिल्म में उनके साथ यश को देखा जाने वाला है। एक्ट्रेस के कैरेक्टर का नाम रेबेका है। फर्स्ट लुक सामने आने के बाद फैंस फिल्म देखने के लिए एक्साइटेड हैं।

कब रिलीज होगी टॉक्सिक

तारा से पहले फिल्म टॉक्सिक से हुमा कुरैशी, कियारा आडवाणी और नयनतारा का लुक रिवील किया गया था। अब एक्ट्रेस के लुक ने फैंस को काफी खुश कर दिया है। इसे 19 मार्च 2026 को सिनेमाघर में रिलीज किया जाएगा। यश की फिल्म में मुख्य भूमिका है। जल्द ही इसका ट्रेलर या टीजर रिलीज किया जा सकता है।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews