तेजस्वी प्रकाश और करण कुंद्रा ने गुपचुप रचाई शादी? सोशल मीडिया पर वायरल हुई तस्वीरें

करण कुंद्रा और तेजस्वी प्रकाश से जुड़ी कुछ सोशल मीडिया पोस्टर वायरल हो रही है। इन पोस्ट में यह बताया जा रहा है कि यह शादी के बंधन में बंध चुके हैं।
Tejasswi Prakash

तेजस्वी प्रकाश और करण कुंद्रा की गिनती टेलीविजन इंडस्ट्री के सबसे फेमस कपल में होती है। ये दोनों पिछले 5 सालों से एक दूसरे को डेट कर रहे हैं। कई बार ये खबरें सामने आई कि दोनों शादी करने जा रहे हैं लेकिन हर बार यह अफवाह साबित हुई।

अब एक बार फिर सोशल मीडिया पर कर रहे हो तेजस्वी की शादी की खबरें वायरल हो रही है। इंटरनेट पर दोनों की कुछ तस्वीरें वायरल हुई हैं, जिन्हें देखकर अंदाज लगाया जा रहा है कि दोनों ने शादी कर ली है।

करण-तेजस्वी ने की शादी

सोशल मीडिया पर हर जगह यह चर्चा हो रही है कि कपल ने गुपचुप तरीके से एक प्राइवेट सेरेमनी में शादी कर ली है। एक यूजर ने X हैंडल पर तस्वीरें शेयर करते हुए लिखा तब तक प्राइवेट रखिए, जब तक परमानेंट नहीं हो जाता। करण और तेजस्वी आपको जिंदगी के नए चैप्टर के लिए बहुत बहुत बधाई। पोस्ट के साथ शेयर की गई तस्वीर में तेजस्वी ने लाल रंग के लहंगा चोली पहनी हुई है और करण आइवरी रंग के कुर्ता पजामा में नजर आ रहे हैं। दोनों ने एक दूसरे को थामा हुआ है और काफी खुश दिखाई दे रहे हैं।

कपल ने नहीं दिया रिएक्शन

सोशल मीडिया पर एक नहीं बल्कि कई पोस्ट हैं, जिनमें कपल को शादी के लिए बधाई दी जा रही है। इनके वायरल होते ही लोग ये कयास लगा रहे हैं कि इन दोनों ने शादी कर ली है। इन खबरों पर कपल की तरफ से फिलहाल कोई भी रिएक्शन नहीं दिया गया है।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews