Tejasswi Prakash Movie Debut: फिल्म की स्क्रीनिंग में खूबसूरत नजर आई तेजस्वी प्रकाश, बॉयफ्रेंड संग जमकर दिए पोज

Tejasswi Prakash Movie Debut

Tejasswi Prakash Movie Debut: एकता कपूर की नागिन यानी तेजस्वी प्रकाश पिछले कुछ दिनों से लगातार सुर्खियों में बनी हुई हैं। बिग बॉस का पिछला सीजन जीतने के बाद जैसे सफलता ने उनके कदम चूम लिए हैं और एक के बाद एक वह पॉपुलैरिटी हासिल करती हुई नजर आ रही हैं।

बिग बॉस का हिस्सा रहने के दौरान ही एकता कपूर ने उन्हें अपने नागिन 6 के लिए चुन लिया था और जब उन्होंने इस शो में अपनी एक्टिंग का जलवा दिखाया तो फैंस ने उन्हें बहुत पसंद किया और वह अब तक की सबसे ज्यादा चर्चित नागिन बन चुकी हैं। छोटे पर्दे के साथ अब एक्ट्रेस ने बड़े पर्दे पर भी कदम रख लिया है।

Tejasswi Prakash Movie Debut फोटोज

तेजस्वी को इन दिनों मराठी फिल्म स्कूल कॉलेज आणि लाइफ में देखा जा रहा है। उनकी यह फिल्म रिलीज हो चुकी है और बीते रात वो इसे देखने के लिए बॉयफ्रेंड करण कुंद्रा और परिवार के साथ दिखाई दी। इस दौरान उन्होंने अपने स्टाइलिश अवतार से लोगों को दीवाना बना दिया।

इस दौरान तेजस्वी और करण ने पैपराजी के सामने पोज भी दिए। वहीं एक्ट्रेस की ड्रेस की वजह से करण उन्हें प्रोटेक्ट करते हुए नजर आए। बता दें कि इस फिल्म को मशहूर डायरेक्टर रोहित शेट्टी ने डायरेक्ट किया है

परिवार संग नजर आई तेजस्वी प्रकाश

अपनी फिल्म देखने पहुंची तेजस्वी को माता पिता और भाई के साथ देखा गया और इस दौरान करण ने सभी के साथ पोज दिए। एक्ट्रेस के बॉयफ्रेंड की उनके परिवार के साथ बॉन्डिंग देखकर फैंस काफी इंप्रेस है और तारीफ करते हुए नजर आ रहे हैं।

इस दौरान नाइट आउटिंग के लिए तेजस्वी को मैक्सी ड्रेस पहने हुए देखा गया जिसमें वह बहुत खूबसूरत लग रही थी। वहीं करण फुल ब्लैक आउटफिट में दिखाई दिए।

खुसबूरत लगी तेजस्वी

फिल्मी दुनिया में कदम रखने की खुशी तेजस्वी प्रकाश के चेहरे पर साफ तौर पर नजर आ रही थी। पिंक और वाइट कलर की मैक्सी ड्रेस में उनका लुक शानदार था और वन शोल्डर की ये ड्रेस फज फ्री पैटर्न में तैयार की गई थी जो समर सीजन के लिए बेस्ट थी। इसे बनाने में साटन फैब्रिक का इस्तेमाल किया गया है।

आगे से ढीली ढाली होने के साथ पीछे से यह बैकलेस थी और वन शोल्डर पेटर्न इसे खूबसूरत बना रहा था। फैमिली के साथ जाने के लिए एक्ट्रेस ने बोल्ड की जगह एलिगेंट आउटफिट का चुनाव किया जो उनकी पर्सनैलिटी को डिफाइन कर रहा था। उनकी तस्वीरें और वीडियो तेजी से वायरल हो रही है।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews