Tere Bina Song Out: बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म किसी का भाई किसी की जान के चलते लगातार सुर्खियों में बने हुए हैं। पूरी स्टार कास्ट के साथ वह जमकर इस फिल्म का प्रमोशन कर रहे हैं और रिलीज से पहले एक-एक कर इस के गाने दर्शकों के सामने पेश किए जा रहे हैं। इसी कड़ी में फिल्म के गाने तेरे बिना का फुल ऑडियो आउट कर दिया गया है। जिसने दर्शकों की फिल्म देखने की एक्साइटमेंट को दोगुना कर दिया है।

यहां देखें Tere Bina का वीडियो

जी म्यूजिक कंपनी ने अपने ऑफिशियल यूट्यूब चैनल से किसी का भाई किसी की जान फिल्म में फिल्माए गए गाने तेरे बिना का फुल ऑडियो रिलीज कर दिया है।

जो वीडियो अपलोड किया गया है उसमें सिर्फ एक पोस्टर दिखाया जा रहा है। जिसमें सलमान खान नजर आ रहे हैं बाकि पूरा ऑडियो रिलीज किया गया है जो काफी शानदार है। इस गाने के बोल और म्यूजिक साजिद ने तैयार किए हैं और साजिद और वाजिद ने मिलकर इसे गाया है।

सलमान खान, पूजा हेगड़े और वेंकटेश दग्गुबाती पर फिल्माए गए इस गाने को फरहाद सामजी ने डायरेक्ट किया है जो पूरी फिल्म को भी डायरेक्ट कर रहे हैं और इस पूरे प्रोजेक्ट के प्रोड्यूसर सलमान खान खुद हैं। ज़ी स्टूडियो के साथ सलमान खान फिल्म्स ने इस गाने को तैयार किया है।

 

सलमान खान ने खुद अपने टि्वटर हैंडल से इस गाने का फुल ऑडियो आउट होने की जानकारी दी है। उन्होंने स्टूडियो की यूट्यूब लिंक भी शेयर की है, जिस पर जाकर इस गाने को पूरा देखा जा सकता है। सिर्फ 1 घंटे के अंदर इस वीडियो पर 235 हजार व्यूज आ चुके हैं।

ऐसी है फिल्म

फिल्म किसी का भाई किसी की जान कुछ भाइयों की स्टोरी है जिसमें सलमान खान सबसे बड़े भाई का रोल अदा करते हुए नजर आने वाले हैं। उनके साथ इस फिल्म में वेंकटेश दग्गुबाती, सिद्धांत निगम, राघव जुयाल, पूजा हेगड़े, पलक तिवारी, मालविका शर्मा, शहनाज गिल और जगपति बाबू जैसे सितारे नजर आने वाले हैं। यह फिल्म 21 अप्रैल को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है।