Thalapathy Vijay को देख बेकाबू हुए फैंस, धक्का-मुक्की में एयरपोर्ट पर गिरे एक्टर

एक्टर थलापति विजय इन दिनों अपनी फिल्म जन नायकन को लेकर चर्चा में हैं। इस फिल्म के ऑडियो इवेंट से लौटने के बाद चेन्नई एयरपोर्ट से एक्टर का वीडियो सामने आया है।
Vijay Thalapathy

थलापति विजय साउथ का एक जाना पहचाना चेहरा हैं। उनकी फैन फॉलोइंग इतनी तगड़ी है कि वह जहां जाते हैं वहां लोगों की भीड़ उन्हें देखने के लिए उमड़ पड़ती है। इन दोनों एक्टर को अपनी अपकमिंग फिल्म का प्रमोशन करते हुए देखा जा रहा है। इसी बीच एक्टर के साथ हुआ एक वाकया चर्चा में आ गया है।

हाल ही में थलापति अपनी फिल्म के प्रमोशन से लौटने के बाद चेन्नई एयरपोर्ट पर थे। यहां कुछ ऐसा हुआ कि वह अचानक गिर पड़े। उनका यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। दरअसल यहां भीड़ इतनी थी की कड़ी मशक्कत के बाद एक्टर को उनकी गाड़ी तक पहुंचाया जा सका। इस बात पर सोशल मीडिया यूजर्स रिएक्शन देते नजर आ रहे हैं।

मलेशिया से आए थे थलापति विजय

थलापति अपनी फिल्म जन नायकन के ऑडियो लॉन्च के लिए मलेशिया गए थे। बीते ही दिन यह इवेंट आयोजित किया गया। इस दौरान एक्टर ने कंफर्म भी किया है कि इस फिल्म के बाद वह एक्टिंग से किनारा कर रहे हैं। उनकी बातों से जाहिर है कि उनकी आखिरी फिल्म होने वाली है।

एयरपोर्ट पर गिरे एक्टर

28 दिसंबर को जब विजय मलेशिया से चेन्नई लौटे तो फैंस की भारी भीड़ एयरपोर्ट पर उनका इंतजार कर रही थी। उन्हें देखते ही लोग बेकाबू हो गए और उनके पास जाने के लिए इधर-उधर दौड़ने लगे। प्रेस ट्रस्ट ऑफ इंडिया के एक्स हैंडल पर शेयर किए गए वीडियो में यह देखा जा सकता है कि सिक्योरिटी गार्ड एक्टर को भीड़ से बचाते हुए गाड़ी के पास ले जा रहे हैं। बेकाबू भीड़ की वजह से लगातार धक्का मुक्की हो रही है। गाड़ी के करीब पहुंचते ही एक्टर लड़खड़ाकर गिर गए लेकिन बॉडीगार्ड्स ने उन्हें तुरंत उठाकर गाड़ी में बैठाया।

मीडिया रिपोर्ट्स में यह भी बताया जा रहा है कि इस धक्का मुक्की के दौरान एक्टर की गाड़ी को भी नुकसान पहुंचा है। एक्टर के साथ फैंस द्वारा की गई इस हरकत पर सोशल मीडिया यूजर्स नाराजगी दिखाते नजर आ रहे हैं।

कब आएगी फिल्म

एच विनोद के डायरेक्शन में बनी फिल्म जन नायकन थालपति की आखिरी फिल्म है। इसमें उनके साथ बॉबी देओल और पूजा हेगड़े जैसे कलाकार नजर आने वाले हैं। अगले साल यानी 9 जनवरी 2026 को इसे सिनेमाघरों में रिलीज किया जाएगा।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews