इस दिन सिनेमाघरों में दस्तक देगी थलपति विजय की फिल्म जन नायकन, रिलीज डेट पर चर्चा तेज

थलपति विजय की फिल्म जन नायकन की रिलीज का रास्ता साफ हो गया है। मीडिया रिपोर्ट्स में इसके 8 मई में को रिलीज होने के बाद कही जा रही है। हालांकि अभी अधिकारी का अनाउंसमेंट नहीं हुआ है।
Jana nayagan Thalapathy Vijay

थलपति विजय की फिल्म जन्म नायकन लंबे समय से चर्चा में बनी हुई है। कभी इस फिल्म की कहानी तो कभी रिलीज डेट को लेकर कोई ना कोई जानकारी सामने आ रही है। सेंसर बोर्ड के साथ इस फिल्म का विवाद चल रहा था जिसके चलते यह रिलीज नहीं हो पा रही थी।

अब लंबे समय के बाद इस फिल्म को रिलीज डेट मिल गई है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक यह 8 मई को सिनेमाघरों में रिलीज की जाएगी। फिलहाल मेकर्स की तरफ से कोई ऐलान नहीं किया गया है लेकिन जल्दी अनाउंसमेंट किया जा सकता है। बता दें कि कुछ समय पहले ही यह खबर सामने आई थी कि फिल्म को एक्टर के बर्थडे 22 जून को रिलीज किया जा सकता है। ये उनकी आखिरी फिल्म है इसके बाद वह राजनीति में सक्रिय हो जाएंगे।

8 मई को रिलीज होगी जन नायकन

पिंकविला और नवभारत की रिपोर्ट के मुताबिक ये बताया जा रहा है कि जन नायकन 8 मई को रिलीज की जाने वाली है। यह खबर सामने आने के बाद फैंस काफी एक्साइटेड हैं। बता दे कि केवीएन प्रोडक्शन के बैनर तले बनी इस फिल्म को सेंसर बोर्ड तरफ से काफी दिक्कत का सामना करना पड़ा। यही वजह रही कि यह रिलीज नहीं की जा सकी। पहले इसे 9 जनवरी को रिलीज किया जाने वाला था लेकिन 100 करोड़ से ज्यादा की एडवांस बुकिंग के बावजूद इसकी रिलीज को रोक दिया गया।

क्या है विवाद

बता दें सबसे पहले फिल्म को एग्जामनिंग कमेटी के पास भेजा गया था। इस कमेटी ने फिल्म के कुछ सीन पर आपत्ति जताई थी। इसके बाद इसे रिवाइजिंग कमेटी के पास भेजा गया। बार-बार इधर से उधर भेजे जाने के चलते फिल्म की रिलीज बार-बार टलती रही। रिवाइजिंग कमेटी पहले 9 मार्च 2026 को फिल्म देखने वाली थी इसके बाद सर्टिफिकेट पर फैसला लिया जाता लेकिन इसकी तारीख बढ़ा का 17 मार्च कर दी गई।

हो गई थी लीक

इस फिल्म को केवल सेंसर बोर्ड के नियम कायदों की वजह से ही नहीं बल्कि दूसरी परेशानियों का सामना भी करना पड़ा। सेंसर विवाद के बाद हाल ही में ये ऑनलाइन लीक हो गई थी। इसका असर फिल्म के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन पर पड़ सकता है। हालांकि, विजय का स्टार पावर काफी स्ट्रांग है और फैंस उन्हें देखने के लिए सिनेमा घर तक जरूर जाएंगे। ऐसे में फिल्म के रिलीज होने पर इसका ओपनिंग कलेक्शन जबरदस्त होने की उम्मीद लगाई जा रही है।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews