The Archies Poster: नए पोस्टर में बदले अंदाज में नजर आए खुशी और सुहाना, अगस्त्य नंदा के लुक ने जीता दिल

The Archies

The Archies Poster Out: शाहरुख खान की बेटी सुहाना खान के साथ कई सारे स्टार किड जोया अख्तर की फिल्म द आर्चीज से अपने करियर की शुरुआत करने जा रहे हैं। हाल ही में आर्चीज का एक नया पोस्टर इंस्टाग्राम हैंडल से शेयर किया गया है जिसमें शाहरुख खान की फिल्म पठान की एक फेमस लाइन दिखाई दे रही थी। इसके बाद अब एक नया पोस्टर शेयर किया है, जिसमें सभी सितारे अलग अवतार में नजर आ रहे हैं। यह सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

देखें The Archies Poster

बीते दिन इंस्टाग्राम हैंडल से जो पोस्टर शेयर किया गया था उसमें शाहरुख खान की फिल्म की लाइन के साथ हिंदी और इंग्लिश में वेलकम टू रिवरडेल लिखा हुआ था। इसके कैप्शन में लिखा था कि हमारी और कुर्सी की पेटी बांध रहे हैं। जाने के लिए कुछ पॉप टेट्स शेक और बर्गर रख लें और तैयार हो जाएं आर्चीज गैंग से मिलने के लिए जल्दी आ रही है नेटफ्लिक्स पर।

View this post on Instagram

A post shared by Suhana Khan (@suhanakhan2)

इसके बाद अब सुहाना खान ने एक नया पोस्टर शेयर किया है जिसमें सभी सितारे शानदार अवतार में नजर आ रहे हैं। इसके कैप्शन में उन्होंने लिखा मीट द आर्चीज जल्द आ रहे हैं नेटफ्लिक्स पर।

फैंस के रिएक्शन

फिल्म का पोस्टर सामने आने के बाद यूजर्स ने इस पर रिएक्शन देना भी शुरू कर दिए हैं। पिछले साल जब टीजर रिलीज किया गया था तो कुछ लोग इसके इंडियन वर्जन से खुश नजर आए थे, वहीं कुछ लोगों को यह पसंद नहीं आया था।

फिल्म की स्टार कास्ट

फिल्म की बात करें तो शाहरुख खान की बेटी सुहाना खान, जान्हवी कपूर की बहन खुशी कपूर, अमिताभ बच्चन के नाती अगस्त्य नंदा अपना डेब्यू करने जा रहे हैं। फिल्म 2023 में रिलीज की जाएगी।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews