The Archies Teaser: दोस्तों की मस्ती से लेकर ब्रेकअप का दर्द, खुशी और रोमांच से भरपूर है ‘द आर्चीज’ का टीजर

The Archies Teaser

The Archies Teaser Out: सुहाना खान और खुशी कपूर समेत अगस्त्य नंदा की डेब्यू फिल्म “द आर्चीज” का फैंस लंबे समय से इंतजार कर रहे हैं। हाल ही में इस फिल्म का टीजर रिलीज किया गया है, जिसे जोया अख्तर के निर्देशन में तैयार किया गया है। यह टीचर ब्राजील में होने वाले टुडुम इवेंट में लॉन्च हुआ है, जिसे देखकर कहा जा सकता है कि यह फिल्म आर्चीज कॉमिक्स से पूरी तरह से अडेप्ट की गई है।

रिलीज हुआ द आर्चीज का टीजर

फिल्म का टीजर 1 मिनट का है, जिसकी शुरुआत रिवरडेल नाम के हिल स्टेशन से हो रही है। ट्रेन स्टेशन पर पहुंचती है और उसके बाद कुछ रेट्रो और विंटेज कार दिखाई देती है। छोटे-छोटे अलग-अलग शॉर्ट्स दिखाए गए हैं। कहीं पर सुहाना खान और खुशी कपूर डांस कर रही हैं, तो कहीं अगस्त्य नंदा गिटार बजा रहे हैं। यह कहानी 1964 की है इसलिए इसे पूरी तरह से रेट्रो लुक दिया गया है।

View this post on Instagram

A post shared by Netflix India (@netflix_in)

60 के दशक की है कहानी

टीजर में एक शॉप भी दिखाई गई है जिसका नाम पॉप टेट है। यहां पर आर्चीज और उसके दोस्त अपना काफी समय बिताते हैं और इस वीडियो को देखकर आपको कॉमिक्स के दौर की याद आने वाली है। इस कहानी में दोस्तों की मस्ती के साथ कुछ दुख भरे पल भी दिखाई देने वाले हैं।

सुहाना खान, खुशी कपूर और अगस्त्य नंदा के दिल टूटने का मंजर भी आपको फिल्म के दौरान दिखाई देगा। टीजर पर फैंस जमकर प्यार लुटा रहे हैं और लोगों का कहना है कि यह उन्हें पुराने दशक में ले गया, जहां उनकी यादें ताजा हो गई।

फिल्म की स्टार कास्ट

यह फिल्म नेटफ्लिक्स पर रिलीज की जाएगी। हालांकि, इसकी ऑफिशियल डेट फिलहाल अनाउंस नहीं की गई है। खुशी सुहाना और अगस्त्य के साथ इस फिल्म में मिहिर आहूजा, वेदांग रैना, युवराज मेंदा और डॉट भी नजर आएंगे।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews