The Bads Of Bollywood के इस किरदार को सबसे ज्यादा पसंद करते हैं आर्यन खान, कास्टिंग के लिए खुद की थी तलाश

The Bads Of Bollywood इन दिनों जबरदस्त चर्चा में है। आर्यन खान कई सारे सितारों को एक साथ लेकर आए हैं। चलिए आज हम आपको इस सीरीज से डायरेक्टर के फेवरेट कैरेक्टर के बारे में बताते हैं।
The Bads of Bollywood

शाहरुख खान के लाडले बेटे की वेब सीरीज द बैड्स ऑफ बॉलीवुड पिछले कुछ दिनों से लगातार चर्चा में बनी हुई है। इसकी अनाउंसमेंट से लेकर रिलीज तक दर्शकों के बीच जबरदस्त क्रेज देखने को मिला है। और आप जब से यह रिलीज हुई है तब से OTT पर ट्रेड करते हुए ऑडियंस का एंटरटेनमेंट कर रही है।

इस वेब सीरीज में कई सारे कलाकारों ने काम किया है। इसमें बॉलीवुड के कई सारे सच उजागर करने की कोशिश की गई है। सीरीज का लगभग हर कैरेक्टर दर्शकों को इंटरटेन कर रहा है। कुछ ऐसे किरदार भी हैं जो खुद डायरेक्टर आर्यन खान के फेवरेट है। इस सीरीज में रजत बेदी ने जरा जो सक्सेना का किरदार निभाया है और वह आर्यन के फेवरेट हैं। उन्होंने खुद इस बारे में बताया है।

The Bads Of Bollywood से आर्यन का फेवरेट कैरेक्टर

रजत बेदी कई हिंदू फिल्मों में बेहतरीन काम कर चुके हैं। ऋतिक रोशन की फिल्म कोई मिल गया में उन्होंने राज सक्सेना का निगेटिव किरदार निभाया था। इसके अलावा आप अक्षय कुमार और सनी देओल जैसे सितारों के साथ भी फिल्में कर चुके हैं। पिछले कुछ समय से वह पेमेंट इंडस्ट्री से गायब थे लेकिन अब आर्यन खान की सीरीज से उन्हें एक बार फिर दर्शकों के बीच चर्चा में देखा जा रहा है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक आर्यन में खुद उनकी तलाश की थी ताकि वह उन्हें सीरीज का हिस्सा बना सकें।

आर्यन के पसंदीदा हैं रजत

रजत के मुताबिक आर्यन को उनका कैरेक्टर बहुत पसंद है। बचपन में वह कोई मिल गया का बहुत बड़ा फैन था और उसने जिस तरह से पूरी कहानी गढ़ी उसे यकीन था कि मैं इस किरदार के लिए बना हूं। मैं खुद को खुश किस्मत मानता हूं। मुझे अंदाजा नहीं था कि वह यह शो बना रहा है। उसने कुछ आम लोगों के जरिए मुझसे कांटेक्ट किया और फिर मिलने को कहा। मैं आश्चर्यचकित लेकिन आभारी था। शाहरुख के ऑफिस में जाते समय मेहरान था लेकिन आर्यन से मिलकर बहुत अच्छा लगा। वह बहुत ही विनम्र और जमीन से जुड़ा हुआ शांत व्यक्ति है।

सोच में थे आर्यन

रजत के मुताबिक आर्यन और उनके दोस्तों को इस बात का डर था कि वह इस किरदार को निभाने के लिए मना कर देंगे। हालांकि जब रजत को रोल पसंद
आया तो उन्होंने तुरंत इस प्रोजेक्ट का हिस्सा बनने के लिए हां कर दी। इस सीरीज में ऑडियंस को भी उनका काम पसंद आ रहा है।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews