The Crew: Kareena Kapoor ने को-एक्टर्स के साथ शुरू की शूटिंग, 25 मार्च से है खास कनेक्शन

The Crew

The Crew Shooting: बॉलीवुड एक्ट्रेस करीना कपूर खान हमेशा ही अपनी खूबसूरत अदाओं के चलते सुर्खियों में बनी रहती हैं। एक्ट्रेस सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव हैं और अपनी ग्लैमरस तस्वीरों से फैंस का दिल जीतती रहती हैं। इन दिनों लगातार चर्चा में है और अब एक्ट्रेस से जुड़ी नई जानकारी सामने आई है जो उनके अगले प्रोजेक्ट से रिलेटेड है।

बेबो बॉलीवुड की पॉपुलर एक्ट्रेस तब्बू और कृति सेनन के साथ फिल्म द क्रू में नजर आने वाली हैं। इस फिल्म में इन तीनों हसीनाओं के साथ एक्टर और सिंगर दिलजीत दोसांझ भी नजर आने वाले हैं। हाल ही में फिल्म से जुड़ी एक अपडेट सामने आई है और बताया जा रहा है कि इसकी शूटिंग शुरू कर दी गई है।

शुरू हुई The Crew की शूटिंग

फिल्म को एकता कपूर और रिया कपूर के प्रोडक्शन में बनाया जा रहा है और दोनों ने सोशल मीडिया हैंडल के जरिए शूटिंग शुरू होने की जानकारी दी है। बता दें कि 25 मार्च के दिन रिया कपूर की मां सुनीता कपूर का जन्मदिन होता है। यही वजह है कि उन्होंने इस खास दिन पर शूटिंग शुरू करने का मन बनाया।

The Crew

फिल्म ट्रेड एनालिस्ट तरण आदर्श ने भी अपने ट्विटर हैंडल से द क्रू की शूटिंग शुरू होने की जानकारी दी है। उन्होंने क्लिप बोर्ड का फोटो शेयर करते हुए लिखा करीना, तब्बू और कृति सेनन, दिलजीत दोसांज के साथ फिल्म की शूटिंग शुरू कर चुके हैं। शूटिंग मुंबई में शुरू हुई है, सेट पूरी तरह से तैयार किया जा चुका है। उन्होंने यह भी बताया है कि एयरलाइन इंडस्ट्री के बैक साइड में सेट को तैयार किया गया।

The Crew

इस पर लोगों के कमेंट आना शुरू हो गए हैं, कोई इस फिल्म का इंतजार होने की बात कह रहा है। तो किसी का कहना है कि कृति सेनन का मतलब है डिजास्टर। वहीं कुछ लोग बीते कुछ दिनों में फ्लॉप हुई फिल्मों की तस्वीरें शेयर कर इस फिल्म को उनसे बेहतर बता रहे हैं। इसके अलावा और भी कई रिएक्शन फिल्म को लेकर सामने आए हैं।

The Crew

एकता कपूर और रिया कपूर की पोस्ट

एकता और रिया ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से फिल्म के शुरू होने की जानकारी देते हुए पोस्ट शेयर किया है। बता दें कि इस फिल्म का डायरेक्शन राजेश कृष्णन करेंगे और तबु, कृति सेनन, करीना और दिलजीत दोसांझ मुख्य भूमिकाओं में नजर आने वाले हैं।

View this post on Instagram

A post shared by EktaaRkapoor (@ektarkapoor)

यह एक कॉमेडी फिल्म है और दूसरा मौका है जब एकता और रिया एक दूसरे के साथ काम कर रहे हैं। इसके पहले दोनों ने वीरे दी वेडिंग बनाई थी। वहीं दिलजीत और करीना एक दूसरे के साथ यह तीसरी फिल्म कर रहे हैं। इससे पहले इन्हें उड़ता पंजाब और गुड न्यूज़ में देखा जा चुका है।

View this post on Instagram

A post shared by Rhea Kapoor (@rheakapoor)

द क्रू का 25 मार्च से कनेक्शन

बता दें कि इन सितारों ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल से द क्रू के क्लिपबोर्ड की जो झलक दिखाई है, उसके अलावा फिल्म से जुड़ी कोई भी जानकारी फिलहाल सामने नहीं आ पाई है। फिल्म की कहानी क्या होगी इस बारे में कुछ भी नहीं बताया गया है बस इतना सामने आया है कि यह कॉमेडी फिल्म है।

वहीं 25 मार्च को इसकी शूटिंग शुरू किए जाने की सबसे बड़ी वजह यह है कि रिया की मां सुनीता कपूर अपना 58वां जन्मदिन मना रही हैं और प्रोड्यूसर को अपनी मां से बहुत ज्यादा प्यार है इसलिए इस फिल्म की शूटिंग आज शुरू की गई है।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews