51 साल पुरानी इस हॉरर फिल्म ने उड़ा दिए थे लोगों के होश, OTT पर कर सकते हैं स्ट्रीम

अगर आप भी हॉरर फिल्में देखने की शौकीन हैं तो आज हम आपको 51 साल पुरानी एक कहानी के बारे में बताता है जिसे देखकर अच्छे-अच्छे लोगों के रोंगटे खड़े हो गए थे।
The Exorcist

जब भी हमें एंटरटेनमेंट चाहिए होता है हम कोई भी फिल्म या वेब सीरीज देखने लग जाते हैं। अगर टाइम पास नहीं हो पा रहा है तो भी हम अक्सर एंटरटेनमेंट का साधन फिल्मों में ही तलाशते हैं। फिल्में देखने को लेकर हर व्यक्ति का अपना टेस्ट होता है। सभी अलग अलग जॉनर की फिल्में देखते हैं।

हम में से हर व्यक्ति की पसंद अलग है। कोई लव स्टोरी और रोमांटिक फिल्में देखना पसंद करता है तो किसी को एक्शन और फैमिली ड्रामा अच्छा लगता है। वहीं कुछ लोग ऐसे भी होते हैं जो हॉरर कंटेंट देखना पसंद करते हैं। अगर आप भी उन्हें में से एक हैं तो आपको 51 साल पहले आई एक हॉरर फिल्म जरूर देखनी चाहिए। यह इतनी डरावनी है कि शायद इसे देखने के बाद आपका हॉरर देखने का शौक खत्म हो जाए। चलिए आज हम आपको इस फिल्म के बारे में बताते हैं।

51 साल पहले आई थी द एक्सॉर्सिस्ट (The Exorcist)

51 साल पहले बड़े पर्दे पर इस फिल्म को रिलीज किया गया था। इसकी डरावनी कहानी की वजह से यह केवल 25 थिएटर में रिलीज हुई थी। उनमें से भी जो लोग इसे देख रहे थे वह डर के मारे भागने लगे थे। जो लोग हॉरर देख लेते हैं अक्सर वह खुद को बहादुर समझते हैं लेकिन इस फिल्म को अकेले देखना हर किसी के बस की बात नहीं। यह छोटी बच्ची की कहानी है जो आत्मा के गिरफ्त में आ जाती है। उसे देखकर सब बुरी तरह डर जाते हैं और फिर एक पादरी उसे ठीक करने के लिए आता है।

आ चुके हैं सीक्वल

यह कहानी केवल एक फिल्म तक सीमित नहीं है बल्कि इसके कई पार्ट्स आ चुके हैं। इस फिल्म से जुड़ी हैरान कर देने वाली बात यह है कि इस रियल लाइफ इंसिडेंट पर बनाया गया है। जब यह थिएटर में रिलीज हुई थी तो इंग्लैंड, स्कॉटलैंड जैसे देश ने से बना करने की बात कह दी थी। फिल्म के कुछ सीन ऐसे थे जिन्हें देखने के बाद लोगों की होश उड़ गए थे।

कहां देख सकते हैं

अगर आपको भी डर का सामना करने का शौक है तो आप विलियम फ्रेडकिन की ये फिल्म प्राइम वीडियो और नेटफ्लिक्स दोनों पर देख सकते हैं। यह दोनों ही प्लेटफार्म पर उपलब्ध है जिसे आप कभी भी देख सकते हैं।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews