भारतीय वेब सीरीज़ की दुनिया में The Family Man वह नाम है जिसने अपने पहले ही सीज़न से दर्शकों के दिलों में जगह बना ली थी। चाहे स्पाई-थ्रिलर की रफ्तार हो, राज एंड डीके की डायरेक्शन हो या मनोज बाजपेयी का शानदार अभिनय शो हर बार कुछ नया और चौंकाने वाला पेश करता है। अब जब मेकर्स ने The Family Man Season 3 की रिलीज डेट 21 नवंबर तय कर दी है, फैंस में उत्सुकता चरम पर है। हर कोई यह जानना चाहता है कि कहानी अब किस दिशा में आगे बढ़ेगी और इस बार श्रीकांत तिवारी किन खतरों का सामना करेंगे।

लेकिन नया सीज़न समझने के लिए जरूरी है कि सीज़न 1 और सीज़न 2 याद हों। खासकर सीज़न 2, जिसकी एंडिंग ने दर्शकों को कई सवालों के साथ छोड़ दिया था। श्रीकांत और सुचि के रिश्ते की अनिश्चितता, राजी की कहानी का खतरनाक अंत, और कोलकाता वाले मिस्ट्री शॉट ने नए प्लॉट का संकेत दे दिया था। आइए इस लेख में विस्तार से समझते हैं कि पिछले दोनों सीज़न में क्या हुआ था, और क्यों The Family Man 3 का इंतज़ार इतना बड़ा इवेंट बन चुका है।

The Family Man 3 की रिलीज डेट कब लौटेंगे श्रीकांत तिवारी?

मेकर्स ने आधिकारिक तौर पर घोषणा कर दी है कि The Family Man 3 का प्रीमियर 21 नवंबर को अमेज़न प्राइम वीडियो (Amazon Prime Video) पर होगा। इस बार कहानी पहले से कहीं ज़्यादा डार्क, इंटेंस और इमोशनल होने की उम्मीद है। राज एंड डीके ने कहा है कि सीज़न 3 भारत की जटिल जियोपॉलिटिक्स, साइबर वारफेयर और इंटर्नल सिक्योरिटी को एक नई दिशा में दिखाएगा। दर्शकों के बीच The Family Man 3 का क्रेज इसलिए भी अधिक है क्योंकि पिछले सालों में भारतीय वेब सीरीज़ के स्तर में जबरदस्त बढ़ोतरी हुई है, और इस शो ने खुद को इंटरनेशनल-स्टैंडर्ड थ्रिलर के रूप में स्थापित किया है।

कहानी कहाँ खत्म हुई थी?

सीज़न 2 वो मोड़ था जहां श्रीकांत की निजी जिंदगी और प्रोफेशनल वर्ल्ड दोनों पटरी से उतरते दिखाई दिए। सीज़न की शुरुआत में श्रीकांत जासूसी छोड़कर एक कॉर्पोरेट कंपनी में काम करने लगते हैं। लेकिन फैंस जानते हैं, श्रीकांत तिवारी कब तक सामान्य जिंदगी में खुश रह सकता है? न घर वालों को समझ आता है कि वह क्यों चिड़चिड़ा है, न ऑफिस वाले उसकी ईमानदारी को समझते हैं।

सीज़न 2 का सबसे बड़ा हाईलाइट

सीज़न 2 का सबसे इमोशनल, इन्टेंस और यादगार हिस्सा था राजी का पूरा ट्रैक। राजी एक खतरनाक, जिद्दी और मानसिक रूप से बेहद मजबूत उग्रवादी है, जो अपनी खोई हुई पहचान और बदले से प्रेरित है।

क्या-क्या हुआ था सीज़न 2 में?

भारत की प्रधानमंत्री पर हमले की साजिश, श्रीकांत ने अपनी बेटी की जान बचाई, एक बड़ा आतंकवादी हमला रोका, लेकिन इसी बीच उसकी शादी टूटने की कगार पर पहुँच गई, सीज़न का हर एपिसोड श्रीकांत की जीत के साथ-साथ उसके घर को खोने की तरफ भी जा रहा था और यही इस शो को अलग बनाता है।