फिल्म Kantara ने चटाई KGF को धूल, बनी अब तक की दूसरी सबसे बड़ी कन्नड़ फिल्म, की मोटी कमाई, जानें

फिल्म Kantara ने चटाई KGF को धूल, बनी अब तक की दूसरी सबसे बड़ी कन्नड़ फिल्म, की मोटी कमाई, जानें

मनोरंजन, डेस्क रिपोर्ट। कन्नड़ फिल्म कांतारा (Kantara) बॉक्स ऑफ़िस पर धूम मचा रही। फिल्म बॉक्स ऑफिस पर करोड़ों (Kantara Box Office Collection) में कमाई कर रही है। इतना ही नहीं फिल्म ने KGF को भी पछाड़ दिया है और अब तक की दूसरी सबसे बड़ी कन्नड़ फिल्म बन चुका है। फिल्मनिर्माता ऋषभ शेट्टी की इस फिल्म ने अब तक 170 करोड़ रुपये भारत में कमा लिए हैं। वहीं भारत के  बाहर फिल्म ने 18 करोड़ तक की कमाई की है। कुल मिलकर फिल्म ने 188 करोड़ की कमाई कर ली है और इसी के साथ KGF को पछाड़ते हुए दूसरी सबसे बड़ी कन्नड फिल्म बन चुकी है।

यह भी पढ़े…महिला से छेड़छाड़ पर गुस्साए परिजनों ने दलित परिवार पर दागी गोलियां, तीन की मौत एक घायल

दिवाली के कारण फिल्म का हिन्दी वर्ज़न भी हिट होने जा रग है। स्थानीय सफलता के बाद फिल्म पूरे भारत में अपना जादू चलाने में सफल होती नजर आ रही है। दिवाली पर फिल्म ने ओपनिंग डे पर ही 1.27 करोड़ की कमाई की है। रिपोर्ट की माने तो कांतारा कर्नाटक में सबसे अधिक देखी जाने वाली फिल्म बन चुकी है। कहा जा रहा है की कांतारा इस हफ्ते तक 200 करोड़ रुपये तक की कमी कर सकती है। कांतारा ने चौथे हफ्ते केजीएफ 2 से डबल कमी की है।

यह भी पढ़े…रीवा पुलिस ने अवैध नशीली हेरोइन के पैकेट के साथ दो युवक को गिरफ्तार कर न्यायालय में किया पेश

सिनेमा घरों में आज यानि 25 अक्टूबर को राम सेतु और थैंक गॉड रिलीज हो चुकी है। दोनों ही फिल्में बॉलीवुड सुपरस्टार्स अजय देवगन और अक्षय कुमार की है, जिससे कांतारा पर असर हो सकता है। अक्षय कुमार की फिल्म राम सेतु 3000 स्क्रीन पर रिलीज की गई है, इसका ओपनिंग टारगेट करीब 17 करोड़ रुपये हो सकता है। वहीं थैंक गॉड को भारत के 2500 स्क्रीन पर रिलीज किया गया है, इसका ओपनिंग टारगेट 15 करोड़ बताया जा रहा है।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews