महान जादूगर ओपी शर्मा का निधन, किडनी की बीमारी से थे पीड़ित, जीवन में किये 34, 000 से अधिक शो

महान जादूगर ओपी शर्मा का निधन, किडनी की बीमारी से थे पीड़ित, जीवन में किये 34, 000 से अधिक शो

नई दिल्ली, डेस्क रिपोर्ट। दुनिया भर में अपने जादू से अपनी पहचान बनाने वाले महान जादूगर ओपी शर्मा (OP Sharma Death) का निधन हो गया है। शनिवार को उन्हें कानपुर में अंतिम साँसे ली। 76 साल की उम्र उनकी मृत्यु किडनी फेलियर के कारण हुई। बताया जा रहा है की लंबे समय से उनका इलाज चल रहा था। अभी राजू श्रीवास्तव की मौत के गम से लोग उभरे नहीं थे तो वहीं रंगमंच का और महानायक दुनिया को अलविदा कह गया। ओपी शर्मा कानपुर शहर के बर्रा-2 में रहते थे। उनका इलाज फॉर्चून हॉस्पिटल में काफी लंबे समय से चल रहा था।

यह भी पढ़े… Virat Kohli को गिरफ्तार करने की उठी मांग, सोशल मीडिया पर छाया अरेस्ट कोहली

संघर्ष भरा रहा जीवन

ओपी शर्मा असल में बलिया के निवासी थे। नौकरी की तलाश उन्हें कानपुर ले आई और उन्हें यहाँ स्मॉल आर्म्स फैक्ट्री में काम करना शुरू किया। बाद में अपनी कला के कारण वो जादूगर बन गए। बता दें की उन्होनें अपने जीवन में 34 हजार से अधिक शो कीये और दर्शकों का मनोरंजन अपने जादू से किया। इतना ही नहीं उन्हें राजनीति में अपनी किस्मत आजमाई। ओपी शर्मा ने समाजवादी पार्टी की ओर से कानपुर के गोविंद नगर विधानसभा से चुनाव लड़ा।

पर्सनल लाइफ कुछ ऐसी है

ओपी शर्मा के परिवार में पत्नी, एक बेटी और तीन बेटे हैं। लेकिन उनका रंगमंच का अलग ही परिवार था। जब भी वो कहीं जादू दिखाने जाते तो 100 से अधिक लोगों उनके साथ 16 से अधिक ट्रकों में सवार होकर जाते थे। लोग उनके आवास को बहुत बंगला कहते है।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews