नए अवतार में दर्शकों का मनोरंजन करेगा The Kapil Sharma Show, रिलीज हुआ प्रोमो

नए अवतार में दर्शकों का मनोरंजन करेगा The Kapil Sharma Show, रिलीज हुआ प्रोमो

नई दिल्ली, डेस्क रिपोर्ट। फेमस कॉमेडी सीरियल द कपिल शर्मा शो (The Kapil Sharma Show) हमेशा ही दर्शकों का मनोरंजन करते दिखाई देता है। कुछ दिनों पहले शो को बंद किया गया था क्योंकि पूरी टीम विदेश टूर पर गई हुई थी। लेकिन अब यह शो एक बार फिर से धमाकेदार वापसी करने जा रहा है। दर्शक एक बार फिर मजेदार जोक्स पर लोटपोट होते दिखाई देंगे। हाल ही में शो का प्रोमो रिलीज किया गया है।

दर्शकों के लिए अच्छी खबर यह है कि अब उन्हें द कपिल शर्मा शो (The Kapil Sharma Show) नए अंदाज में देखने को मिलने वाला है। शो में कुछ नए चेहरों की भी एंट्री हुई है। जारी किए गए प्रोमो वीडियो में सृष्टि रोड़े भी दिखाई दे रही हैं। प्रोमो में यह भी बताया गया है कि आप इस शो को कब और कहां देख सकते हैं।

Must Read- Asia Cup 2022 से पहले BCCI ने टीम में किया बड़ा बदलाव, कुलदीप सेन को मिली एंट्री

मेकर्स ने जानकारी दी है कि शो 10 सितंबर से सोनी टीवी पर शुरू हो जाएगा। हर शनिवार और रविवार को दर्शकों को कॉमेडी का डोज मिलेगा। पिछले शो की तरह इस बार शो के कैरेक्टर के रिश्ते बदल दिए गए हैं। सुमोना चक्रवर्ती जहां पड़ोसन का किरदार निभाती थीं, वह अब कपिल की पत्नी के रूप में दिखाई देने वाली है। वहीं चंदू चायवाला इस बार साउथ लुक में दर्शकों का दिल जीतने वाले हैं।

अपने ग्लैमरस अवतार से सृष्टि रोड़े शो में अलग ही तड़का लगाती दिखाई देने वाली है। इसके अलावा इश्तियाक खान, श्रीकांत मस्की, गौरव दुबे और सिद्धार्थ सागर जैसे कलाकार भी शो में दिखाई देने वाले हैं। हालांकि, सबकी चहेती सपना का किरदार निभाने वाले कृष्णा अभिषेक (Krushna Abhishek) इस बार शो में नजर नहीं आएंगे।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews