साल 2026 की सबसे ज्यादा प्रॉफिट कमाने वाली फिल्म बनी ‘The Kerala Story 2’, बॉक्स ऑफिस पर कर रही जबरदस्त कमाई

द केरल स्टोरी 2 को लेकर कई सारे विवाद उठे थे। लेकिन अब इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर अच्छा परफॉर्मेंस करना शुरू कर दिया है। यह अपनी रिलीज के तीसरे हफ्ते में पहुंच चुकी है। किसी के साथ यह 2026 की अब तक की सबसे ज्यादा प्रॉफिट कमाने वाली फिल्म बन चुकी है।
The Kerala Story 2

द केरल स्टोरी 2 पिछले कुछ दिनों से लगातार चर्चा में बनी हुई है। इस फिल्म को लेकर कई विवाद और कानूनी मुश्किलें सामने आई लेकिन आखिरकार ये सिनेमाघर में रिलीज हो गई थी। बॉक्स ऑफिस पर फिल्म की शुरुआत धीमी थी लेकिन अभी है पूरी तरह से अपना कब्जा जमा चुकी है।

जब स्प्रिंग को रिलीज किया गया था तो लोगों को लग रहा था कि अपने पहले हिस्से की तरह परफॉर्म बिल्कुल नहीं कर पाएगी। लेकिन अब इसने लोगों की सोच को बदलना शुरू कर दिया है। बॉक्स ऑफिस पर इसने अब तक पहली फिल्म के जितना पैसा तो नहीं कमाया है। लेकिन इसके बावजूद भी ये साल की सबसे ज्यादा मुनाफा कमाने वाले फिल्म बन चुकी है। सनी देओल की बॉर्डर 2 को पीछे छोड़ दिया है।

कितनी है द केरल स्टोरी 2 की कमाई

द केरल स्टोरी 2 को सिनेमाघर में दो हफ्ते हो चुके हैं। पहले हफ्ते में फिल्म में 23.28 का रोड से ज्यादा कमाई थे और दूसरे हफ्ते में इसका कनेक्शन 16.97 करोड़ रहा। इस तरह से 28 करोड़ के बजट में बनी यह फिल्म अब तक अच्छा परफॉर्म कर रही है। यह 2026 की सबसे ज्यादा प्रॉफिट कमाने वाली बॉलीवुड फिल्म बन चुकी है। 50% रिटर्न देने के करीब पहुंच चुकी है।

सैकनिल्क की रिपोर्ट के मुताबिक थे केरल स्टोरी 2 ने रिलीज के 15 दिन 1.25 करोड़ का कलेक्शन किया है। इस तरह से इसका टोटल कलेक्शन 46.97 करोड़ पहुंच चुका है। 50 करोड़ का माइलस्टोन पार करने से यह कुछ ही दूर है। उम्मीद लगाई जा रही है कि इस शुक्रवार तक यह अपने बजट का 50% रिटर्न मेकर्स को लौटा देगी।

कैसी है कहानी

इस फिल्म में धर्म परिवर्तन की एक नहीं बल्कि तीन अलग-अलग कहानी दिखाई गई है। पहली फिल्म में हिंदू लड़कियों के धर्मांतरण के मुद्दे को उठाया गया था। जबकि दूसरी फिल्म में लव जिहाद और प्यार का झांसा देकर हिंदू लड़कियों को जबरन इस्लाम धर्म अपनाने का मुद्दा उठाया गया है। इस बार केवल केरल ही नहीं बल्कि मध्य प्रदेश और राजस्थान तक की कहानी दिखाई गई है।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews