साल 2023 में द केरल स्टोरी रिलीज की गई थी जिसे खूब सुर्खियां बटोरी थी। इस फिल्म में कुछ ऐसी सच्ची घटनाओं को दिखाया गया था जिसने लोगों के रोंगटे खड़े कर दिए थे। अब यह फिल्म एक बार फिर कुछ घटनाओं के साथ दर्शकों के बीच वापसी करने जा रही है।
पिछले कुछ दिनों से लगातार केरल स्टोरी 2 चर्चा में बनी हुई है। टीजर रिलीज होने के बाद दर्शकों के बीच इसे लेकर उत्सुकता बढ़ गई थी। वहीं अब इसका ट्रेलर रिलीज कर दिया गया है जिसे दर्शकों की उत्सुकता को दोगुना कर दिया है। इसमें जो सीन दिखाए गए हैं वह किसी के भी माथे पर पसीना ला सकते हैं।
द केरल स्टोरी 2 का खौफनाक ट्रेलर
सनशाइन पिक्चर्स के सपोर्ट से बनी द केरल स्टोरी 2 का दमदार ट्रेलर रिलीज हो गया है। इसकी शुरुआत एक चेतावनी के साथ होती है जिसमें यह कहा गया है कि अगले 25 साल में भारत एक इस्लामिक स्टेट में बदल सकता है और यहां शरिया कानून लागू होगा। इसके बाद राजस्थान की कहानी दिखाई गई है जिसमें एक हिंदू परिवार पुलिस स्टेशन में पोक्सो एक्ट में शिकायत दर्ज कराने पहुंचता है। माता-पिता पुलिस को यह बताते हैं कि उनकी 16 साल की बेटी का जबरन धर्म परिवर्तन करवाया गया है। इसपर पुलिस कहती है कि कागजों के हिसाब से उनकी बेटी 18 साल की है।
बताई गई है रोंगटे खड़े करती कहानियां
यहां से कहानी मध्य प्रदेश पहुंचती है जहां पर एक हिंदू युवती को धोखा देकर शादी के जाल में फंसाया जाता है और धर्म परिवर्तन के लिए मजबूर किया जाता है। उसकी ख़ामोशी, अकेलापन और टूटा हुआ भरोसा किसी डरावनी तस्वीर की तरह नजर आता है। यहां से कहानी का तीसरा हिस्सा केरल की तरफ जाता है। एक लड़का अपने हिंदू गर्लफ्रेंड से लिव इन रिलेशनशिप में रहने के बारे में कहता है। लड़की साफ तौर पर बोल देती है कि वह अपना धर्म नहीं बदलेगी और लड़का हां कर देता है। हालांकि, धीरे-धीरे हालत बिगड़ने लगते हैं। एक सीन में हिंदू लड़की को जबरन बीफ खिलाते हुए भी देखा गया है। ट्रेलर के कुछ सीन और डायलॉग हिला कर रख देने वाले हैं।
कब आएगी फिल्म
कामाख्या नारायण सिंह ने इस फिल्म को डायरेक्ट किया है। उल्का गुप्ता, अदिति भाटिया और ऐश्वर्या ओझा मुख्य किरदारों में हैं। इन तीनों को अलग-अलग मुस्लिम लड़कों से प्यार करते और शादी करते हुए देखा जाता है। हालांकि, आखिर में तीनों की कहानी एक जैसी होती है क्योंकि इन्हें धोखे, दर्द और अकेलेपन के अलावा कुछ नहीं मिलता। ये फिल्म 27 फरवरी 2026 को सिनेमाघर में रिलीज की जाएगी।





