Adipurush के विरोध का मामला पहुंचा कोर्ट, रिलीज पर रोक लगाने के लिए दायर की गई याचिका

Adipurush के विरोध का मामला पहुंचा कोर्ट, रिलीज पर रोक लगाने के लिए दायर की गई याचिका

मुंबई डेस्क, रिपोर्ट। फिल्म आदिपुरुष (Adipurush) के मेकर्स की मुसीबतें कम होने का नाम नहीं ले रही है। जब से इसका टीजर सामने आया है एक न एक नया झमेला सामने आ रहा है। फिल्म में दिखाए गए किरदारों का जहां जोरदार विरोध किया जा रहा है। अब खबर सामने आई है कि फिल्म की रिलीज को रोकने के लिए दिल्ली की एक अदालत में याचिका लगा दी गई है।

जानकारी के मुताबिक दिल्ली में फिल्म आदिपुरुष की रिलीज पर रोक लगाने की मांग करते हुए कि याचिका दायर की गई है। याचिका में यह कहा गया है कि फिल्म में भगवान श्री राम और हनुमान के कैरेक्टर को गलत तरीके से प्रेजेंट किया गया है। याचिका में बताया गया है कि भगवानों को चमड़े की पट्टियां पहनाकर गलत अंदाज में पेश किया गया है, रावण भी गलत रूप में नजर आ रहा है।

Must Read- Health : इस समय भूलकर भी नहीं खाना चाहिए खीरा, होते हैं ये नुकसान

फिल्म का टीजर सामने आने के बाद से ही लगातार इसका विरोध किया जा रहा है। याचिका दर्ज करने से पहले यूपी में फिल्म के कलाकार और निर्माताओं के खिलाफ शिकायत दर्ज की गई थी। लखनऊ के एक वकील ने अदालत से फिल्म के कलाकारों निर्माताओं के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की थी। वकील ने निर्माता भूषण कुमार और निर्देशक ओम राउत के साथ सैफ अली खान, प्रभास और कृति सेनन पर भी आरोप लगाते हुए फिल्म में भगवान के कैरेक्टर को गलत तरीके से दर्शाने का विरोध किया था। वकील ने कहा था कि इन सभी के खिलाफ सीआरपीसी की धारा 153 (3) के तहत मामला दर्ज किया जाना चाहिए।

देशभर में जगह-जगह फिल्म को बायकॉट करने की मांग की जा रही है। फिल्म में दिखाए गए किरदारों को लेकर लोग सड़क पर उतर कर विरोध प्रदर्शन कर रहे है। सेंसर बोर्ड से भी यह सवाल पूछा जा रहा है कि सबकुछ जांच पड़ताल करने के बाद ही फिल्म को सर्टिफिकेट मिलता है तो इस फिल्म को बोर्ड ने पास कैसे कर दिया।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews