एंटरटेनमेंट से भरपूर होगा सितंबर का महीना, ये शानदार फिल्में और वेब सीरीज होगी रिलीज

Bollywood Movies

Bollywood Movies: बॉलीवुड इंडस्ट्री में दर्शकों के एंटरटेनमेंट के लिए समय-समय पर कोई ना कोई फिल्म और वेब सीरीज रिलीज की जाती है। दर्शकों की पसंद को देखते हुए फिल्मों और वेब सीरीज का विषय भी अलग-अलग होता है। किसी को हॉरर देखना पसंद आती है, तो कोई कॉमेडी और रोमांटिक फिल्में पसंद करता है। वहीं कुछ लोग एक्शन के दीवाने होते हैं। दर्शकों की इस अलग-अलग संख्या को देखते हुए निर्माता अलग-अलग तरह के सब्जेक्ट पर फिल्में बनाते हैं।

अगस्त का महीना खत्म होने वाला है और नए महीने की शुरुआत के साथ एक बार फिर दर्शकों को एंटरटेनमेंट का नया डोज मिलने वाला है। इस महीने में कई सीरीज और फिल्में रिलीज हुई है जिन्होंने दर्शकों का खूब मनोरंजन किया है। सितंबर का महीना भी मनोरंजन से भरा हुआ रहने वाला है और आज हम आपको बताते हैं कि कौन सी फिल्में और वेब सीरीज रिलीज होने वाली है।

जवान

बॉलीवुड सुपरस्टार शाहरुख खान की फिल्म जवान का दर्शकों को बेसब्री से इंतजार है। इस फिल्म में उनके साथ साउथ एक्ट्रेस नयनतारा को देखा जाने वाला है। बॉक्स ऑफिस पर 7 सितंबर को इस फिल्म को रिलीज किया जाएगा।

सालार

पैन इंडिया सुपरस्टार कहे जाने वाले प्रभास की फिल्में पिछले कुछ दिनों से कमाल नहीं दिखा पा रही है। बैक टू बैक फ्लॉप फिल्मों के बाद अब उनके आने वाली फिल्म सालार से दर्शकों को और खुद एक्टर को भी काफी ज्यादा उम्मीदें हैं। 28 सितंबर को इस फिल्म को रिलीज किया जाएगा।

द फ्रीलांसर

सीरिया के रेस्क्यू ऑपरेशन पर आधारित इस कहानी को 1 सितंबर को डिज्नी+हॉटस्टार पर रिलीज किया जाने वाला है। इसमें अनुपम खेर जैसे शानदार कलाकार को देखा जा सकेगा।

सुखी

शिल्पा शेट्टी को लंबे समय की बात किसी फिल्म में काम करते हुए देखा जाने वाला है और वह बड़े पर्दे पर अपनी फिल्म सुखी के साथ धमाल मचाने की तैयारी में हैं।

स्कैम 2003

स्टांप पेपर घोटाले की कहानी पर बनाई गई यह फिल्म काफी दिलचस्प होने वाली है। इस कहानी में मास्टरमाइंड अब्दुल करीम तेलगी की पूरी हिस्ट्री बताई जाने वाली है। यह फिल्म सोनी लिव पर 2 सितंबर को रिलीज होगी।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews