इस लाल डायरी में कैद है Sonali Phogat की मौत का सच? गोवा पुलिस ने जुटाए कई सबूत

इस लाल डायरी में कैद है Sonali Phogat की मौत का सच? गोवा पुलिस ने जुटाए कई सबूत

नई दिल्ली, डेस्क रिपोर्ट। एक्ट्रेस, टिक टॉक स्टार और बीजेपी के नेता सोनाली फोगाट (Sonali Phogat) की बीते दिनों मौत हो गई है। पुलिस उनकी मौत की गुत्थी सुलझाने में लगातार जुटी हुई है। जांच के लिए गोवा पुलिस (Goa Police) की एक स्पेशल टीम हरियाणा पहुंची है, जहां से पुलिस को बहुत सी जानकारी हाथ लगी है।

जानकारी के मुताबिक सोनाली फोगाट की मौत की सच्चाई एक लाल डायरी के अंदर कैद है। जांच पड़ताल में पुलिस को सोनाली के घर से 3 लाल डायरी मिली है। इस डायरी में अपॉइंटमेंट के साथ हरियाणा और अन्य राज्यों में इन्वेस्ट किए गए पैसे, आमदनी और खर्चों का पूरा विवरण लिखा हुआ है। सोनाली के पीए सुधीर सांगवान के जरिए दिए गए पैसों का जिक्र भी इसमें किया गया है। इसके अलावा कुछ राजनेताओं और नौकरशाहों तथा कार्यकर्ताओं के नाम और मोबाइल नंबर भी इस डायरी में लिखे हुए हैं जो सोनाली फोगाट से जुड़े हुए थे।

Must Read- बरेली में रोडवेज की बस लेकर गायब हुआ चोर, अधिकारियों ने ड्राइवर को किया सस्पेंड

सोनाली फोगाट के भाई रिंकू ढाका ने अपनी शिकायत में इस बात की जानकारी भी दी थी कि सोनाली की हत्या के पीछे उनके पीए सुधीर सांगवान का ही हाथ है। क्योंकि, वो उनका राजनीतिक करियर खत्म करते हुए प्रॉपर्टी पर कब्जा करना चाहता था।

बता दें कि 22 अगस्त को सोनाली फोगाट गोवा पहुंची थी। जहां वह अंजुना के एक होटल में रुकी थी, जिसके बाद वो कर्ली क्लब रेस्टोरेंट पहुंची थी। यहां पर उन्हें बेचैनी महसूस हुई और अगली सुबह जब उन्हें सेंट एंथोनी अस्पताल ले जाया गया तो डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews