Gullak Season 4 का जल्द खत्म होगा इंतजार, इस एक्टर ने मिश्रा फैमिली की फोटो शेयर कर दिया बढ़ा अपडेट

gullak

ओटीटी पर अब तक ऐसी कई वेब सीरीज आ चुकी है जिनमें मिडिल क्लास फैमिली की जिंदगी को बखूबी दर्शाया गया है। इन्हीं वेब सीरीज में से एक है गुल्लक। गुल्लक के अब तक तीन सीजन आ चुके हैं। तीनों ही सीजन को लोगों ने खूब पसंद किया। अब सभी को सीजन 4 का बेसब्री से इंतजार है।

गुल्लक वेब सीरीज के फैंस के लिए अच्छी खबर सामने आई है। दरअसल, गुल्लक सीजन 4 की शूटिंग शुरू हो चुकी है। अब जल्द ही सभी का इंतजार खत्म होने वाला है क्योंकि बहुत जल्द गुल्लक सीजन 4 को भी हम ओटीटी प्लेटफॉर्म पर देख सकेंगे।

गुल्लक मिडिल क्लास फैमिली का एक ऐसा किस्सा है या यूं कहे कि किस्सों से भरा एक ऐसा खजाना है। जिसे देखने के बाद हर कोई गुल्लक के किरदार को अपने आप में महसूस करता है। गुल्लक एक ऐसी वेब सीरीज है जो मिडिल क्लास फैमिली की हर उस स्थिति को दर्शाती है जिससे वह गुजर रहा होता है। इसमें मस्ती-मजाक, सुख-दुख सब कुछ शामिल है।

gullak 2

गुल्लक फेम हर्ष मायर ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट इंस्टाग्राम पर मिश्रा फैमिली की तस्वीर शेयर करते हुए शूटिंग की जानकारी साझा की है। उन्होंने इंस्टाग्राम पर फोटो शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा, ‘यह चार लोग एक साथ इसका केवल एक ही मतलब हो सकता है #loading #gullak’ एक्टर के इस पोस्ट के बाद गुल्लक के फैंस की दिल की धड़कन तेज हो गई है। पोस्ट से साफ समझ आ रहा है, की गुल्लक फिर लोगों को अपना दीवाना बनाने आ रही है।

Bhawna Choubey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता मेरे लिए सिर्फ एक पेशा नहीं, बल्कि सच को जिम्मेदारी और संवेदनशीलता के साथ समाज तक पहुंचाने का माध्यम है। तथ्यों की पड़ताल, महत्वपूर्ण मुद्दों को समझना और निष्पक्ष खबरों के जरिए लोगों की आवाज़ बनना मेरी पत्रकारिता की पहचान है। View all posts by Bhawna Choubey →
Follow Us :GoogleNews