खत्म होगा फैंस का इंतज़ार! कल रिलीज होगा KGF 2 का ट्रेलर, करण जौहर ईवेंट को करेंगे होस्ट  

खत्म होगा फैंस का इंतज़ार! कल रिलीज होगा KGF 2 का ट्रेलर, करण जौहर ईवेंट को करेंगे होस्ट  

मुंबई, डेस्क रिपोर्ट। 27 मार्च यानी कल KGF Chapter 2 का ट्रेलर लॉन्च होने वाला है। जिसके लॉन्च  होने से पहले ही फैंस में उत्सुकता देखी जा रही है। KGF लवर्स बहुत ज्यादा खुश है और काफी ज्यादा एक्साइटेड नजर आ रहे हैं।  सोशल मीडिया पर फिलहाल KGF 2 की बाढ़ आ चुकी है। आखिरकार केजीएफ चैप्टर 2 और रॉकी भाई (यश ) की  दमदार एक्टिंग दर्शकों को फिर से देखने को मिलेगी। 27 मार्च को बेंगलुरु में  ट्रेलर लॉन्च किया जाएगा।  जिसके लिए फिल्म की टीम के साथ दर्शक और मीडिया भी तैयार हो चुकी है। लॉन्चिंग इवेंट के दौरान यश, रवीना टंडन और संजय दत्त के साथ फिल्म की पूरी टीम शामिल होगी।

Stay Tuned: https://t.co/QxtFZcv8dy@Thenameisyash @prashanth_neel @VKiragandur@hombalefilms @HombaleGroup @duttsanjay@TandonRaveena @SrinidhiShetty7#KGF2TrailerOnMar27 pic.twitter.com/gxHtkHzTsm

— Hombale Films (@hombalefilms) March 25, 2022

यह भी पढ़े…  मोदी सरकार की बड़ी घोषणा! गरीबों के लिए योजना का हुआ विस्तार, सितम्बर तक मिलेगा लाभ 

सूत्रों की माने तो  लॉन्च के दौरान कुछ अलग भी देखने को मिल सकता है। बता दें कि केजीएफ का दूसरा भाग करें 3 साल 6 महीने के बाद रिलीज होने वाला है। पहली बार किसी फिल्म के ट्रेलर को इतने शानदार तरीके से लॉन्च किया जाएगा। 14 अप्रैल, 2022 को KGF 2 बड़े पर्दे पर रिलीज होने वाला है। सूत्रों की माने तो उत्तर प्रदेश में करीब 200 फैंस  ट्रेलर को सेलिब्रेट करने के लिए बाइक रैली निकालने वाले हैं। बता दे कि कल IPL 2022 शुरू होने वाला है। ट्रेलर के लॉन्चिंग ईवेंट को करण जौहर होस्ट करने वाले हैं। इस दौरान डॉक्टर शिवाराजकुमार ईवेंट  को यादगार बनाने के लिए मौजूद होंगे। केजीएफ चैप्टर 2 कन्नड़, तेलुगू, हिंदी, तमिल और मलयालम में रिलीज की जाएगी।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews