सीमा हैदर पर बन रही फिल्म Karachi To Noida का थीम सॉन्ग रिलीज, नजर आएगी ये एक्ट्रेस

karachi to noida

Karachi To Noida Theme Song: पाकिस्तान से अपने प्यार के लिए चार बच्चों समेत इंडिया पहुंची सीमा हैदर इस समय भारत में सबसे ज्यादा चर्चा का विषय बनी हुई है। 22 साल के सचिन के लिए वो सरहद पार कर भारत पहुंची है और इन दोनों की प्रेम कहानी लोगों को हैरान कर रही है। यह इतनी मशहूर हो चुके हैं कि अब इन पर फिल्म बनने जा रही है और हाल ही में इन पर बनने वाली फिल्म कराची टू नोएडा का थीम सॉन्ग आउट हुआ है।

कराची टू नोएडा का थीम सॉन्ग

सचिन और सीमा की प्रेम कहानी पर बनाई जा रही फिल्म कराची टू नोएडा काफी चर्चा में बनी हुई है। इसका थीम सॉन्ग चल पड़े हम रिलीज हुआ है, जिसे प्रीति सरोज ने आवाज दी है। इस फिल्म में सीमा हैदर के किरदार में फरहीन फलक को देखा जाने वाला है और थीम सॉन्ग 500 से ज्यादा म्यूजिक प्लेटफॉर्म पर रिलीज किया गया है।

इतने हुए ऑडिशन

फिल्म को अमित जानी प्रोड्यूस कर रहे हैं और इसके लिए एक्टर एक्ट्रेस के चुनाव के लिए उन्होंने 50 से ज्यादा ऑडिशन लिए। फरहीन फलक उन्हें इस रोल के लिए बेस्ट लगीं और थीम सॉन्ग दिल्ली के संस्कार भारतीय ऑडिटोरियम में लांच किया गया। मीडिया रिपोर्ट में यह दावा किया जा रहा है कि फिल्म के प्रोड्यूसर 27 अगस्त को उसका पोस्टर लांच कर सकते हैं।

कौन है सीमा हैदर

पाकिस्तान की सीमा हैदर की बात करें तो वो शादीशुदा है और उसके चार बच्चे भी हैं। सबसे ज्यादा वह उसे वक्त चर्चा में आई जब पबजी पर मिले प्यार सचिन के साथ घर बसाने के लिए वह अपने 4 बच्चों को लेकर पाकिस्तान से सीमा पार कर भारत पहुंच गई। वह नेपाल के रास्ते इंडिया पहुंची और यहां ग्रेटर नोएडा में रहने वाले सचिन से मुलाकात की। दोनों की प्रेम कहानी का खुलासा होने पर कई तरह की बातें सामने आ रही थी और अब इनकी स्टोरी बड़े पर्दे पर दिखाई जाएगी।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews