आज बॉक्स ऑफिस पर होगा जबरदस्त क्लेश, ‘भूल भुलैया 3’ और ‘सिंघम अगेन’ किसे मिलेगा दर्शकों का प्यार

भूल भुलैया 3 और सिंघम अगेन आज दोनों ही फिल्में बॉक्स ऑफिस पर भिड़ने वाली है। अब अजय का एक्शन कमाल दिखता है या कार्तिक आर्यन की कॉमेडी यह तो ओपनिंग डे कलेक्शन ही बताएगा।
Bhool Bhulaiyaa 3

Bhool Bhulaiyaa 3 vs Singham Again: आज अजय देवगन और कार्तिक आर्यन की फिल्म बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचाती हुई नजर आनी वाली है। दोनों ही अपनी हिट फिल्मों की फ्रेंचाइजी लेकर बॉक्स ऑफिस पर जादू बिखेरने को तैयार है। इन दोनों ही फिल्मों में जबरदस्त टक्कर देखने को मिलने वाली है। भूल भुलैया 3 और सिंघम अगेन दोनों ही ऐसी फिल्म है, जिनके अब तक के सीक्वल को दर्शकों ने बहुत प्यार दिया है।

1 नवंबर को इन दोनों फिल्मों का बॉक्स ऑफिस पर क्लेश होने वाला है। ऐसे में दर्शकों को बाजीराव सिंघम का दबंग अवतार पसंद आता है या वो मंजुलिका की हॉरर कॉमेडी एंजॉय करते हैं, यह देखने वाली बात होगी। चलिए आज इन दोनों फिल्मों की एडवांस बुकिंग रिपोर्ट देखते हैं और अंदाजा लगाते हैं की कौन सी फिल्म ज्यादा सफल होगी।

भूल भुलैया की बुकिंग (Bhool Bhulaiyaa 3)

कार्तिक आर्यन की हॉरर कॉमेडी भूल भुलैया 3 अनीस बज़्मी के निर्देशन में तैयार की गई है। इस फिल्म में विद्या बालन के शानदार डांस के साथ माधुरी दीक्षित की अदाओं का तड़का भी लगने वाला है। वहीं तृप्ति डिमरी भी इसमें नजर आने वाली हैं। एडवांस बुकिंग के मामले में भूल भुलैया सिंघम से आगे है। फिल्म ने 552900 टिकट रिलीज से पहले बेच दिए हैं और 17 करोड़ से ज्यादा की कमाई की है।

सिंघम अगेन की बुकिंग

अजय देवगन की फिल्म सिंघम अगेन रोहित शेट्टी के निर्देशन में बनी है। यह रोहित के कॉप यूनिवर्स की सबसे सफल फिल्मों में से एक है। इस फिल्म में अजय देवगन के कई सारे सितारों को एक साथ देखा जाने वाला है। एडवांस बुकिंग में सिंघम के 5 लाख से ज्यादा टिकट बिक चुके हैं। रिलीज से पहले ही यह फिल्म 15 करोड़ से ज्यादा कमा चुकी है। ऐसे में इसके जबरदस्त प्रदर्शन की उम्मीद जताई जा रही है।

पहले दिन चलेगा किसका सिक्का

ओपनिंग डे पर कौन सी फिल्म दर्शकों को पसंद आएगी अगर इस बारे में बात करें तो दोनों ही फिल्म एक दूसरे को कांटे की टक्कर देती हुई दिखाई दे रही है। दिवाली के मौके पर फिल्मों का रिलीज होना वैसे भी फायदेमंद साबित होता है क्योंकि छुट्टियों के समय लोग फिल्म देखने जाना पसंद करते हैं। कुछ मीडिया रिपोर्ट्स में सिंघम अगेन के पहले दिन 40 करोड़ और भूल भुलैया 3 के पहले दिन 30 करोड रुपए की ओपनिंग होने की संभावना बताई जा रही है। हालांकि दर्शकों का प्यार किस फिल्म को ज्यादा मिलता है, यह तो ओपनिंग डे कलेक्शन और ओवरऑल कलेक्शन सामने आने के बाद ही पता चलेगा।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews