Bollywood Celebs Instagram Income: एक सोशल मीडिया पोस्ट से करोड़ों रुपए कमाती हैं बॉलीवुड की ये हसीनाएं, चौंका देगी इन 5 एक्ट्रेस की कमाई

Bollywood Celebs Instagram Income

Bollywood Celebs Instagram Income Details: इंस्टाग्राम एक ऐसा सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म है जहां पर हर व्यक्ति अपने मनोरंजन के लिए आता है। यहां मिलने वाली रील्स लोग घंटो तक स्क्रोल करते रहते हैं और उनका टाइम पास होता रहता है। इसके अलावा हम हमारी जिंदगी में होने वाली हर हाईलाइट को अपने दोस्तों और परिवार के साथ यहां पर शेयर भी करते हैं।

ये एक ऐसा प्लेटफार्म है जहां व्यक्ति अपने दोस्तों और परिवार से तो जुड़ा रहता ही है। इसी के साथ वह अपने चहेते सितारों को फॉलो भी कर पाता है और उनके जिंदगी में चल रही हर चीज की जानकारी उसे आसानी से मिल जाती है। जो इंस्टाग्राम हमारे एंटरटेनमेंट का जरिया है वह सेलिब्रिटी इसके लिए तगड़ी कमाई करने का एक प्लेटफॉर्म है।

बॉलीवुड की तमाम खूबसूरत एक्ट्रेस सोशल मीडिया पर एक फोटो या वीडियो पोस्ट करने के लिए करोड़ों रुपए चार्ज करती हैं और इस तरह से ये उनकी कमाई का एक जरिया है। बॉलीवुड की हर हसीना इंस्टाग्राम पर एक्टिव हैं और सभी अपनी पोस्ट के लिए अलग-अलग फीस वसूलती हैं, आज हम आपको आते हैं कि बॉलीवुड की कौन सी सुंदरी अपनी पोस्ट के लिए कितने रुपए चार्ज करती है।

यहां जानिए Bollywood Celebs Instagram Income

प्रियंका चोपड़ा

अपनी मेहनत के दम पर बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड तक का सफर तय करने वाली एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा अब ग्लोबल अदाकारा बन चुकी हैं। उन्हें हॉलीवुड के कई प्रोजेक्ट में देखा जा चुका है इसके अलावा इंस्टाग्राम पर अपनी पोस्ट के जरिए भी वह तगड़ी फीस वसूलती हैं।

View this post on Instagram

A post shared by Priyanka (@priyankachopra)

आपको जानकर हैरानी होगी लेकिन उनकी एक इंस्टाग्राम पोस्ट उन्हें सीधा करोड़पति बना देती है। साल 2021 में यूके की कंपनी हॉपर एचक्यू ने एक सर्वे किया था जिसके मुताबिक प्रियंका चोपड़ा इंस्टाग्राम पर अपनी एक पोस्ट शेयर करने के तीन करोड़ पर चार्ज करती हैं। इंस्टाग्राम पर उनके अनगिनत फॉलोअर्स हैं।

दीपिका पादुकोण

दीपिका बॉलीवुड इंडस्ट्री की सबसे चर्चित अभिनेत्रियों में से एक हैं और प्रियंका की तरह उनका नाम भी ग्लोबल एक्ट्रेस में शामिल है क्योंकि उन्होंने भी हॉलीवुड के कई प्रोजेक्ट में काम किया है और इसके अलावा वहां के होने वाले अवॉर्ड फंक्शन में भी वह भारत का प्रतिनिधित्व कर चुकी हैं।

साला एक्ट्रेस फीफा वर्ल्ड कप की ट्रॉफी का अनावरण करने के लिए भी गेस्ट के तौर पर गई थी और उन्हें कान्स की ज्यूरी में भी देखा गया था। एक्ट्रेस अपनी इंस्टाग्राम पोस्ट के बदले में मोटी रकम वसूल ती है और जानकारी के मुताबिक एक पोस्ट का वो डेढ़ करोड़ रुपए से ज्यादा चार्ज करतीं हैं।

कटरीना कैफ

कटरीना की गिनती बॉलीवुड की सबसे खूबसूरत एक्ट्रेस में होती है। रियल लाइफ के साथ वह विक्की कौशल के साथ अपनी अमेजिंग मैरिड लाइफ के चलते भी सुर्खियों में बनी रहती हैं। इंस्टाग्राम पर एक्ट्रेस की तगड़ी फैन फॉलोइंग है और यहां पर एक पोस्ट करने के लिए वह 97 लाख रुपए चार्ज करती हैं।

View this post on Instagram

A post shared by Katrina Kaif (@katrinakaif)

एक्ट्रेस ने अभी भले ही हॉलीवुड की फिल्मों में कदम नहीं रखा हो लेकिन देश के अलावा विदेशों में भी उनके शेरों फैन है और इंस्टाग्राम पर उन्हें कई मिलियन लोग फॉलो करते हैं।

आलिया भट्ट

स्टूडेंट ऑफ द ईयर जैसी फिल्म से अपने करियर की शुरुआत करने वाली आलिया भट्ट ने 10 सालों में इंडस्ट्री में बेहतरीन मुकाम हासिल किया है। 2012 में अपनी बॉलीवुड की जर्नी शुरू करने वाली एक्ट्रेस ने एक से बढ़कर एक फिल्मों में काम किया है और कई बेहतरीन किरदार निभाए हैं। नहीं मैं मामा भी बनी है और मैरिड और मदरहुड लाइफ एक साथ इंजॉय करती नजर आ रही हैं।

आलिया भट्ट सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं और फैंस के साथ अपनी पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ से जुड़ी हर चीज साझा करती रहती हैं। फिल्मों के जरिए अच्छी कमाई करने के अलावा आलिया इंस्टाग्राम से भी तगड़ी कमाई करती है और उनकी हर पोस्ट का चार्ज लगभग 1 लाख रुपए होता है। इंस्टाग्राम पर एक्ट्रेस को 66.2 मिलियन लोग फॉलो करते हैं।

करीना कपूर

बॉलीवुड की बेबो हमेशा ही अपने लटके झटकों से फैंस का दिल घायल करती रहती हैं। दो बच्चों की मां बन जाने के बावजूद भी एक्ट्रेस की खूबसूरती किसी को भी दीवाना बना सकती है। करीना सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव हैं और यहां वह अपनी लाइफ से जुड़ी हर जानकारी फैंस के साथ साझा करती रहती है।

एक्ट्रेस को अक्सर ही इंस्टाग्राम पर अपनी ग्लैमरस तस्वीरें शेयर करते हुए देखा जाता है जो फैंस को बहुत पसंद आती है। यहां पर उन्हें 10 मिलियन लोग फॉलो करते हैं और अपनी एक पोस्ट के लिए करीना एक से दो करोड़ रुपए की तगड़ी फीस वसूलती हैं।

इन सभी खूबसूरत हसीनाओं के अलावा बॉलीवुड की बाकी फेमस एक्ट्रेस की इंस्टाग्राम के जरिए करोड़ों रुपए की कमाई करती हैं। सोशल मीडिया पर जब भी बॉलीवुड एक्ट्रेस की तस्वीरें या वीडियो सामने आती है, फैंस इन पर जमकर प्यार लुटाते हैं लेकिन चाहने वालों के प्यार के अलावा इन हसीनाओं को अपनी पोस्ट के लिए तगड़ी रकम भी मिलती है।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews