OTT पर मचा इन फिल्मों और वेब सीरीज का भौकाल, फैमिली के साथ इंजॉय करें शानदार कहानियां

OTT Trending

OTT Trending: सभी जगह दीपावली की रौनक देखने को मिल रही है और हर कोई दीपों के इस उत्सव को अपने-अपने तरीके से मनाने की तैयारी करता हुआ दिखाई दे रहा है। दीपावली का यह त्यौहार लोगों की भाग दौड़ भरी जिंदगी में थोड़ी राहत भी लेकर आया है और उन्हें अपने-अपने कामों से छुट्टी मिली है। ऐसे में हर कोई अपने परिवार के साथ क्वालिटी टाइम बिताने के बारे में सोच रहा होगा। अगर आप भी दीपावली की छुट्टियों को इंजॉय करना चाहते हैं और अपने परिवार के साथ समय बिताना चाहते हैं तो आज हम आपके लिए कुछ ऐसी फिल्मों और वेब सीरीज की लिस्ट लेकर आए हैं जो इस समय ओटीटी पर ट्रेंड कर रही है। अगर आपने भी अब तक इन्हें नहीं देखा है तो परिवार के साथ इन्हें देखा जा सकता है। चलिए आपको इस बारे में बताते हैं।

घूमर

कुछ समय पहले ही बॉलीवुड महानायक अमिताभ बच्चन के बेटे और एक्टर अभिषेक बच्चन की फिल्म घूमर सिनेमाघरों में रिलीज की गई थी। इस फिल्म को अब ओटीटी प्लेटफॉर्म G5 पर रिलीज कर दिया गया है और इसकी कहानी सभी का दिल जीत रही है। एक ऐसी क्रिकेटर की कहानी है जो एक हाथ से दिव्यांग है लेकिन उसकी बॉलिंग जबरदस्त है। यह इंस्पिरेशनल कहानी है जो आपको इंस्पायर करेगी।

पीआई मीना

यह अमेजन प्राइम की ही वेब सीरीज है जो बहुत ही शानदार है। इसमें एक डिटेक्टिव लड़की की कहानी बताई गई है और जो सीन है वह काफी इंटेंसिव है। इसमें आप देख सकेंगे कि वह किस तरह से उतार-चढ़ाव और जोखिमों का सामना करते हुए इन्वेस्टिगेशन करती है।

पीपा

गरीबपुर की लड़ाई बनाई गई यह फिल्म पीपा बहुत ही शानदार है। राजा कृष्ण मेनन के डायरेक्शन में बनाई गई इस फिल्म को रॉनी स्क्रू वाला ने प्रोड्यूस किया है और सिद्धार्थ रॉय कपूर भी इसके प्रोड्यूसर है। ये 1971 से जुड़ी हुई है कहानी है जिसमें ईशान खट्टर शानदार अंदाज में नजर आए हैं। इसे अमेजन प्राइम पर देखा जा सकता है।

रेंबो रिश्ता

यह अमेजन प्राइम पर उपलब्ध एक शानदार कहानी है। इसमें ट्रांसजेंडर की लव स्टोरी बताई गई है जो वाकई में शानदार है। कहानी में बताया गया है कि किस तरह से दो लोग एक दूसरे के प्यार में पड़ते हैं लेकिन वह इस दुनिया से काफी अलग है और दुनिया उनके बारे में किस तरह की बातें करती है, लेकिन यह फिर भी आगे बढ़ते हैं। इनमें से कुछ कहानियां आपको हैरान कर देंगे।

आर्या

बॉलीवुड एक्ट्रेस सुष्मिता सेन को इन दिनों बड़े पर्दे को छोड़कर ओटीटी की दुनिया में धमाल मचाते हुए देखा जा रहा है। उनकी वेब सीरीज आर्या ने जबरदस्त धमाल मचाया है और अब इसका तीसरा सीजन भी आ चुका है। हालांकि, इसके सारे एपिसोड रिलीज नहीं किए गए हैं लेकिन अब तक जितनी भी कहानी सामने आई है उसे देखकर ही अंदाजा लगाया जा सकता है कि आगे की कहानी काफी शानदार होने वाली है। सस्पेंस से भरी कहानी आपको भी पसंद आएगी।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews