Netflix पर इन 5 वेब सीरीज ने मचाया धमाल, शानदार कहानी जीत रही दर्शकों का दिल

सिनेमाघर के अलावा ओटीटी प्लेटफॉर्म पर भी फिल्में और वेब सीरीज दर्शकों का भरपूर मनोरंजन कर रही है। आपको बताते हैं कि इस समय नेटफ्लिक्स पर क्या टॉप ट्रेंड कर रहा है और कौन सी कहानी आपको देखनी चाहिए।
Netflix

Netflix Top Series: दर्शकों को जितना एंटरटेनमेंट सिनेमाघर में जाकर मिलता है। उतना ही एंटरटेनमेंट वो आजकल अपने घरों में भी कर सकते हैं। ओटीटी प्लेटफार्म एक ऐसी सुविधा बन गए हैं। जिसके जरिए व्यक्ति आसानी से जब मन चाहे कहीं भी बैठकर अपनी पसंदीदा फिल्में और वेब सीरीज देख सकता है।

नेटफ्लिक्स, अमेजॉन प्राइम, जिओ सिनेमा जैसे कई सारे प्लेटफार्म हैं। जहां एक से बढ़कर एक फिल्में और वेब सीरीज देखी जा सकती है। आज हम आपको ऐसी पांच सीरीज के बारे में बताते हैं जो नेटफ्लिक्स पर जमकर ट्रेंड कर रही है और आप भी इनका आनंद ले सकते हैं।

Netflix की टॉप 5 वेब सीरीज

वेन द फोन रिंग्स

कोरियन ड्रामा सीरीज वैसे भी लोगों के बीच पॉपुलर हो गई है। अगर आप रोमांटिक सीरीज देखना चाहते हैं तो इस साउथ कोरियाई सीरीज को देख सकते हैं। इसके किरदार आपका दिल जीत लेंगे।

ला पालमा

यह शानदार वेब सीरीज है जो एक सर्वाइवल थ्रिलर है। नॉर्वे के परिवार के संघर्ष की कहानी दिखाई गई है। ये छुट्टी पर जाते हैं और अचानक ही भयंकर ज्वालामुखी के विस्फोट में फंस जाते हैं।

मिस्मैटच्ड सीजन 3

अगर आप प्राजक्ता कोहली और रोहित सराफ की कॉलेज रोमांटिक ड्रामा सीरीज का तीसरा सीजन देखना चाहते हैं तो यह नेटफ्लिक्स पर आ चुका है। टॉप ट्रेंडिंग में बना हुआ है। इसके पिछले दो सीजन भी दर्शकों को बहुत पसंद आए थे और अब एक बार फिर तीसरा सीजन धमाल मचा रहा है।

ब्लैक डव्स

जो लोग स्पाई थ्रिलर देखने की शौकीन है उनके लिए यह सीरीज काफी शानदार रहेगी। इसमें हॉलीवुड एक्ट्रेस केइरा नाइटली ने ब्रिटिश जासूस की भूमिका निभाई है। रोमांच और सस्पेंस से भरपूर यह कहानी बहुत ही शानदार है।

लकी भास्कर

यह फिल्म नेटफ्लिक्स पर कमाल दिखा रही है। यह साधारण से बैंक क्लर्क की कहानी है जो नापतोल से अपनी जिंदगी जी रहा होता है। अचानक उसके जीवन में कुछ ऐसी घटनाएं होती हैं जो उसे पूरी तरह से बदल देती है और वह अमीर व्यक्ति बन जाता है।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews