ये हैं दुनिया की 2 Highest Paid Actress, इन्हें कास्ट करने के लिए पानी की तरह पैसा बहाते हैं मेकर्स

दुनिया की सबसे चर्चित फिल्म इंडस्ट्री हॉलीवुड है। यहां की फिल्मों में दिखाए जाने वाले सीन और सितारों का एक्शन हमेशा चर्चा में रहता है। चलिए आज हाइएस्ट पेड सितारों के बारे में जानते हैं।
Highest Paid Actress

Highest Paid Actress: हॉलीवुड दुनिया की सबसे बड़ी फिल्म इंडस्ट्री है और यहां एक-एक फिल्म के लिए करोड़ों रुपए लगाए जाते हैं। फिल्म के साइड से लेकर एक्शन सीक्वेंस और हर एक चीज बेहतर से बेहतर बनाने के लिए पानी की तरह पैसा बहाया जाता है। हॉलीवुड में ना सिर्फ लीड एक्टर बल्कि एक्ट्रेस को भी अपने काम के लिए मोटी रकम दी जाती है।

हॉलीवुड के ऐसे कई सितारे हैं, जिनका नाम दुनिया में सबसे ज्यादा फीस वसूलने वाले सितारों की लिस्ट में टॉप पर आता है। फोर्ब्स समय-समय पर हाईएस्ट पैड सेलेब्स की लिस्ट जारी की जाती है। अब एक बार फिर यह लिस्ट जारी की गई है। इसमें सबसे ज्यादा फीस वसूलने वाले सितारों में दो हॉलीवुड एक्ट्रेस का नाम शामिल है। एक की फीस तो इतनी ज्यादा है कि वह टॉम क्रूज़ को पीछे छोड़ चुकी है।

एडम सैंडलर पहले नंबर पर

फोर्ब्स नेचर लिस्ट जारी की है उसमें सबसे पहला नाम एडम सैंडलर का है। इन्हें हैल्पी गिलमोर, जस्ट गो विद इट, स्पेसमैन जैसी फिल्म में काम करते हुए देखा गया है। उनकी कुल कमाई की बात करें तो यह 73 मिलियन डॉलर यानी की 611 करोड रुपए है।

बार्बी स्टार दूसरे नंबर पर

इस लिस्ट में मार्गो रॉबी दुनिया की दूसरी हाईएस्ट पैड एक्ट्रेस हैं। अपनी फिल्म बार्बी से उन्होंने धमाल मचा दिया था। उनकी कुल कमाई 59 मिलियन डॉलर यानी की 494 करोड रुपए। उन्हें आई टोन्या, बर्ड्स ऑफ प्रे जैसी फिल्मों में कमाल दिखाते हुए देखा जा चुका है।

तीसरे नंबर पर पहुंचे टॉम क्रूज

पहले इस लिस्ट में दूसरे नंबर पर टॉम क्रूज का नाम था लेकिन अब वह तीसरे नंबर पर आ चुके हैं। मार्गो ने उन्हें पीछे छोड़ दिया है। उनकी कमाई की बात करें तो उनकी कुल कमाई 45 मिलियन डॉलर यानी 377 करोड़ है।

ये सितारे भी शामिल

फोर्ब्स द्वारा जारी की गई इस लिस्ट में रयान गोसलिंग, मैट डेमन, जेनिफर एनिस्टन, लियोनार्डो डिकैप्रियो, जेसन सटेथेम, बेन एफ्लेक, डेनजेल वाशिंगटन जैस नाम भी शामिल हैं।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews