ये हैं देश की 5 सबसे बड़ी फिल्में, इन पर मेकर्स ने पानी की तरह बहाया है पैसा

साउथ की 4 फ़िल्में और बॉलीवुड की एक फिल्म मिलकर दर्शकों के बीच कितना धमाल मचा पाती है। करोड़ों के बजट में तैयार होने वाली इन फिल्मों से निर्देशक को कितनी कमाई होगी
Most Expensive Upcoming Indian Films

Most Expensive Upcoming Indian Films : भारतीय फिल्म इंडस्ट्री का इतिहास काफी पुराना और रोचक रहा है। अगर हर साल की बात करें, तो कुछ फिल्में ऐसी होती हैं जो मेगा बजट की होती है। जिनके सिनेमाघर में दस्तक देने तक फैंस को काफी बेसब्री से इंतजार होता है। तो वहीं निर्देशक भी इन फिल्मों पर अपने करोड़ों रुपए दांव पर लगा देते हैं। पिछले साल बहुत सारी ब्लॉकबस्टर फिल्में रिलीज हुई थी, जिसने इंटरनेशनल थिएटर्स में भी धमाल मचाया था।

वहीं, अगर इस साल की बात करें, तो “बड़े मियां छोटे मियां”, “कलकी” सहित अन्य बहुत से पिक्चर्स रिलीज हो चुके हैं। जिनमें से कुछ निर्देशक मालामाल हो गए, तो कुछ सिनेमाघर में रिलीज होते ही बुरी तरह पिट गई।

बड़े बजट की फिल्मों पर चल रहा काम

फिलहाल, साउथ और बॉलीवुड के निर्माता कई बड़े बजट की फिल्मों पर काम कर रहे हैं। जिनमें महेश बाबू, अल्लू अर्जुन, प्रभास सहित रणबीर कपूर जैसे बड़े स्टार्स का नाम शामिल है। उनकी कुछ बड़ी बजट वाली फिल्में बहुत ही जल्द रिलीज होने वाली है, इसके लिए दर्शकों को भी बेसब्री से इंतजार है। बात करें देश की 5 सबसे महंगी अपकमिंग फिल्मों के बारे में… तो हम आज आपको निर्देशक, बजट और भी बहुत सारी जानकारी देने वाले हैं।

5 सबसे बड़ी फिल्में

  • इस साल की मेगा बजट फिल्म की लिस्ट में पुष्पा 2 शामिल है, जो 5 दिसंबर को रिलीज होने वाली है। हालांकि, यह इस साल की सबसे महंगी फिल्म नहीं है, लेकिन इसका बजट 500 करोड रुपए है। यह मोस्ट अवेटेड फिल्म है, इसका पहला भाग और उस फिल्म का गाना जिसका शीर्षक श्रीवल्ली था, जिसने लोगों के दिलों में अपनी अलग छवि बनाई। तो वहीं लोग अब इसके दूसरे पार्ट का इंतजार कर रहे हैं।
  • इसके बाद, एसएस राजामौली और महेश बाबू की फिल्म SSMB29 की शूटिंग साल 2025 के जनवरी में शुरू हो सकती है। मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, यह फिल्म इंडियन सिनेमा की सबसे महंगी फिल्म होगी। जिसे 1 हजार करोड रुपए के बजट में तैयार किया जा रहा है। यह साल 2028 तक रिलीज किया जा सकता है। बता दें कि यह एक एडवेंचरस फिल्म है, जिसमें महेश बाबू भगवान राम के रोल में नजर आने वाले हैं।
  • इसके अलावा, साउथ के सुपरस्टार प्रभास की फिल्मों का हर किसी को इंतजार रहता है। इसी कड़ी में उनकी फिल्म स्पिरिट अगले साल तक रिलीज हो सकती है। यह एक्शन और ड्रामा से भरपूर है, जिसे 500 करोड रुपए के बजट में तैयार किया जा रहा है। जिसकी शूटिंग दिसंबर से शुरू हो सकती है और अगले साल 2025 तक इसकी शूटिंग कंप्लीट हो जाएगी। इस फिल्म को संदीप रेड्डी वांगा द्वारा डायरेक्ट किया जा रहा है। यह भी भारतीय सिनेमा की सबसे महंगी अपकमिंग फिल्मों में से एक है।
  • थलपती 69 के लिए भी फैंस को इंतजार है। बता दें कि थलपति विजय अब राजनीति ज्वाइन करने वाले हैं, लेकिन वह इससे पहले फिल्मी करियर में अपनी आखिरी फिल्म रिलीज करने वाले हैं। जिसे एच विनोद द्वारा डायरेक्ट किया गया है। फिल्म की शूटिंग 4 नवंबर से शुरू हो चुकी है। जिसमें थलपति के अलावा बॉबी देओल की नजर आने वाले हैं। इसे 1 हजार करोड रुपए के बजट में बनाया जा रहा है।
  • बात करें बॉलीवुड की तो रणबीर कपूर की फिल्म रामायण साल 2027 की दिवाली पर रिलीज होगी। जिसका फर्स्ट पार्ट 2026 की दिवाली में रिलीज किया जाएगा। इसे 835 करोड रुपए के बजट में बनाया जा रहा है, जिसके निर्देशक नितेश तिवारी हैं। इसमें रणबीर कपूर के अलावा साई पल्लवी मुख्य किरदार में नजर आने वाली हैं।

अब देखना यह है कि साउथ की 4 फ़िल्में और बॉलीवुड की एक फिल्म मिलकर दर्शकों के बीच कितना धमाल मचा पाती है। करोड़ों के बजट में तैयार होने वाली इन फिल्मों से निर्देशक को कितनी कमाई होगी, इसका फैसला फिल्म के रिलीज होने के बाद ही हो पाएगा।

Sanjucta Pandit
लेखक के बारे में
Sanjucta Pandit

सीनियर कंटेंट राइटर · डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन, बीए. 2022 से MP Breaking News में; पहले लाइव इंडिया, VIP News Channel और Khabar Bharat में कार्य.

मैं संयुक्ता पंडित वर्ष 2022 से MP Breaking में बतौर सीनियर कंटेंट राइटर काम कर रही हूँ। डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन और बीए की पढ़ाई करने के बाद से ही मुझे पत्रकार बनना था। जिसके लिए मैं लगातार मध्य प्रदेश की ऑनलाइन वेब साइट्स लाइव इंडिया, VIP News Channel, Khabar Bharat में काम किया है। पत्रकारिता लोकतंत्र का अघोषित चौथा स्तंभ माना जाता है। जिसका मुख्य काम है लोगों की बात को सरकार तक पहुंचाना। इसलिए मैं पिछले 5 सालों से इस क्षेत्र में कार्य कर रही हुं। View all posts by Sanjucta Pandit →
Follow Us :GoogleNews