Bollywood के इन 5 डायरेक्टर ने अपनी फिल्मों में किया है कैमियो, पर्दे पर दिखाया एक्टिंग का जलवा

Bollywood directors

Bollywood Directors: बॉलीवुड में दर्शकों के एंटरटेनमेंट के लिए हर दिन कोई ना कोई नया प्रोजेक्ट रिलीज किया जाता है। कुछ फिल्मों की कहानी दर्शकों का दिल जीत लेती है तो किसी फिल्म में एक्टर की एक्टिंग लोगों को दीवाना बना देती है। कुछ बॉलीवुड फिल्मों की कहानी में उनके डायरेक्टर को भी काम करते हुए देखा जाता है। हाल ही में शाहरुख खान की फिल्म ‘जवान’ में डायरेक्ट एटली को कैमियो करते हुए देखा गया है। यह बात दर्शकों को थोड़ी हैरान जरूर करती है लेकिन ऐसा पहली बार नहीं हुआ है, जब किसी डायरेक्टर ने अपनी ही फिल्म में रोल अदा किया हो। आज हम आपको ऐसे ही डायरेक्टर्स के बारे में बताते हैं।

एटली कुमार

शाहरुख खान की फिल्म जवान के साथ साउथ डायरेक्टर एटली ने अपना बॉलीवुड डेब्यू किया है और इस फिल्म के गाने के साथ वह अपना कैमियो भी कर चुके हैं। गाने जिंदा बांदा में उन्हें शाहरुख खान के साथ ठुमके लगाते हुए देखा गया है।

अनुराग कश्यप

अनुराग कश्यप बॉलीवुड इंडस्ट्री के सबसे चर्चित डायरेक्टर में से एक है और उन्हें एक नहीं बल्कि अग्ली और देव डी समेत कई फिल्मों में किरदार निभाते हुए देखा जा चुका है।

प्रकाश झा

प्रकाश झा की गिनती बॉलीवुड की सबसे चर्चित डायरेक्टर्स में होती है और सत्याग्रह नामक फिल्म में उन्हें कैमियो करते हुए देखा गया था। इसके अलावा वह जय गंगाजल मूवी में पुलिस ऑफिसर के किरदार में दिखाई दिए थे।

फराह खान

फराह खान बॉलीवुड इंडस्ट्री की सबसे ज्यादा चर्चा में बनी रहने वाली डायरेक्ट हैं। उन्होंने फिल्म ओम शांति ओम को डायरेक्ट किया था और इस फिल्म में उनका दीपिका और शाहरुख के साथ कैमियो भी था।

प्रभुदेवा

प्रभुदेवा एक बेहतरीन एक्टर और डांसर होने के अलावा डायरेक्टर भी हैं और उन्हें अपनी फिल्म वांटेड के गाने जलवा, राजकुमार राव के गंदी बात और राउडी राठौर के चिंता ता ता में डांस करते हुए देखा जा चुका है।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews