एक्टर बनने से पहले इंजीनियरिंग की डिग्री ले चुके हैं ये सितारे, एक तो है IIT ग्रेजुएट

bollywood stars

Bollywood Stars Education: सोशल मीडिया पर अक्सर बॉलीवुड सितारों की फिल्म, लुक्स और पर्सनल जिंदगी की बातें की जाती है। कोई अपनी बेहतरीन एक्टिंग से दर्शकों का दिल जीत लेता है तो किसी का शानदार लुक फैंस को दीवाना बना देता है। फिल्मी प्रोजेक्ट और लुक्स के अलावा शायद हमेशा अपने चहेते सितारे की निजी जिंदगी के बारे में चीजें जानना पसंद करते हैं।

सितारों की लग्जरी जिंदगी, उनके कार कलेक्शन, ब्रांडेड कपड़े, जूते, बैग सभी चीजों के बारे में आपने कभी ना कभी सुना होगा। इन सब के बीच एक और चीज है जिसके चलते सितारों का कई बार मजाक भी बनाया जाता है। वो है स्टार्स की एजुकेशन, क्योंकि कई ऐसे सितारे हैं जो कम पढ़े लिखे हैं जिस वजह से उन पर कई तरह के मीम बनाए जाते हैं।

अगर आप यह सोचते हैं कि बॉलीवुड स्टार ज्यादा पढ़े-लिखे नहीं होते हैं, तो यह बात बिल्कुल गलत है। आज वह आपको कुछ ऐसे एक्टर्स के बारे में बताते हैं जिन्होंने एक्टिंग के साथ पढ़ाई लिखाई में भी खूब नाम कमाया है और आज दर्शकों के दिल पर राज करते हैं। इनमें से कुछ के पास इंजीनियरिंग की डिग्री है और एक तो आईआईटी से पास आउट है।

विक्की कौशल

विक्की कौशल का नाम इस समय बॉलीवुड के सबसे पॉपुलर एक्टर्स की लिस्ट में शुमार है। जितना उन्होंने अपनी एक्टिंग से लोगों को प्रभावित किया है उतने ही माहिर को पढ़ाई में भी रहे हैं। 12वीं के बाद उन्होंने मुंबई के राजीव गांधी इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी से इलेक्ट्रॉनिक एंड टेलीकम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन की डिग्री हासिल की है। इसके बाद उनका रुझान एक्टिंग की तरफ हुआ और आज वह चर्चित एक्टर हैं।

कृति सेनन

कृति सेनन की खूबसूरती और एक्टिंग को लाखों लोग पसंद करते हैं। पढ़ाई के मामले में भी एक्ट्रेस काफी अच्छी है और उन्होंने नोएडा से इनफार्मेशन टेक्नोलॉजी में बीटेक की डिग्री हासिल की है। हालांकि, बाद में वो मुंबई आ गई।

तापसी पन्नू

तापसी पन्नू की गिनती इंडस्ट्री की सबसे बेबाक एक्ट्रेस में होती है। उन्होंने एक से बढ़कर एक फिल्मों में अपनी बेहतरीन एक्टिंग का जलवा बिखेरा है। फिल्मों में आने से पहले उन्होंने अपनी पढ़ाई पर पूरा फोकस किया और कंप्यूटर साइंस में इंजीनियरिंग की डिग्री हासिल की। एक्टिंग फील्ड में करियर बनाने से पहले उन्होंने सॉफ्टवेयर इंजीनियर के तौर पर नौकरी भी की है।

जितेंद्र कुमार

कोटा फैक्ट्री जैसी चर्चित वेब सीरीज के साथ शुभ मंगल सावधान जैसी शानदार फिल्मों में नजर आ चुके जितेंद्र कुमार पढ़ाई के मामले में सारे एक्टर्स से काफी आगे हैं। उन्होंने आईआईटी खड़कपुर से सिविल इंजीनियरिंग में ग्रेजुएशन की डिग्री हासिल की है। 2020 में उन्होंने बॉलीवुड डेब्यू किया साथ ही उन्हें कई वेब सीरीज में देखा गया है।

कार्तिक आर्यन

कार्तिक आर्यन की गिनती इंटरसिटी सबसे पॉपुलर एक्टर में होती है। बेहतरीन एक्टिंग के अलावा वह अपने लुक्स से भी हमेशा सभी का ध्यान खींच लेते हैं। फिल्मों में आने से पहले उन्होंने इंजीनियरिंग की डिग्री हासिल की है और बायोटेक्नोलॉजी में ग्रेजुएशन किया है।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews