Bigg Boss 17 में नजर आ सकते हैं ये सितारे, सामने आई कंटेस्टेंट की लिस्ट

Bigg Boss 17 theme

Bigg Boss 17: बिग बॉस ओटीटी सीजन 2 ने दर्शकों का भरपूर मनोरंजन किया है और अब इसके बाद बिग बॉस सीजन 17 भी सुर्खियों में आ गया है। हर साल इस शो में कई जाने पहचाने सितारों को हिस्सा लेते हुए देखा जाता है और कुछ चेहरे ऐसे भी होते हैं जो कम फेमस होते हैं, लेकिन यहां आने के बाद रातों रात स्टार बन जाते हैं।

इस शो के आने वाले सीजन में भी कई जाने-माने चेहरे आने वाले हैं और उनके नाम की चर्चा अभी से होने लगी है। बताया जा रहा है कि सलमान खान के इस शो में टीवी का एक नामी कपल भी आने वाला है, जो अपनी बॉन्डिंग से धमाल मचाएगा।

शो से जुड़ी जो शुरुआती जानकारी सामने आ रही है। उसके मुताबिक मेकर्स ने सिलेब्रिटीज को अप्रोच करना शुरू कर दिया है और कुछ कंटेस्टेंट के नाम आना भी शुरू हो गए हैं। हालांकि, मेकर्स की ओर से इन पर मुहर तो नहीं लगाई गई है, लेकिन हर जगह यह चर्चा चल रही है कि यह जल्द ही शो में नजर आएंगे। चलिए आपको बताते हैं कि इस शो में आपको कौन-कौन से सितारे नजर आ सकते हैं।

नजर आएंगे ये सितारे

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक बिग बॉस ओट की सफलता को देखते हुए मेकर्स ने कुछ कंटेस्टेंट को सीजन 17 में शामिल करने का प्लान बनाया है। जानकारी यह आ रही है कि हर्ष बेनीवाल इस शो में नजर आ सकते हैं। हालांकि, उनकी तरफ से अब तक कोई भी कंफर्मेशन सामने नहीं आया है। वहीं कंटेस्टेंट की लिस्ट में सौरभ जोशी का नाम भी सामने आ रहा है, जो पेशे से यूट्यूबर पर हैं।

इसके अलावा पांडे स्टोर के कलाकार एलिस कौशिक और कंवर ढिल्लों के भी शो में आने की बात सामने आ रही है। ईशा मालवीय और ट्विंकल अरोड़ा भी शो का हिस्सा बन सकते हैं। टीवी के चर्चित कपल नील भट्ट और ऐश्वर्या शर्मा के भी शो में आने की बातें कही जा रही है। इसके अलावा कई सितारों के नाम शो से जुड़ रहे हैं लेकिन किसी भी सितारे या फिर मार्क्स की ओर से कोई भी कंफर्मेशन सामने नहीं आया।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews