मोहब्बत की मिसाल बने ये सितारे, बचपन के प्यार से रचाई शादी, यहां जानें बॉलीवुड की इंट्रेस्टिंग प्रेम कहानियां

Bollywood love stories

Bollywood Love Stories: हीर रांझा, लैला मजनू की कहानी तो हमेशा ही लोगों का दिल जीतती आई है। चाहे सलीम और अनारकली का इश्क हो या फिर लैला के लिए मजनू का प्रेम हमेशा ही कहानियां लोगों के बीच चर्चा का विषय रही है। ऐसे में जब बॉलीवुड की बात निकलती है तो वही नजारे याद आते हैं जो हमने बड़े पर्दे पर देखे हैं। अंजलि का राहुल के लिए प्यार हो या फिर टीना और राहुल की प्रेम कहानी सभी ने दर्शकों के दिल पर गहरी छाप छोड़ी है।

बड़े पर्दे पर अलग-अलग किरदारों के जरिए हमारा मनोरंजन करने वाले कलाकारों ने हमें कई प्रेम कहानियों से रूबरू करवाया है। लेकिन असल जिंदगी में भी कुछ कलाकार ऐसे हैं जिनकी प्रेम कहानी लोगों के लिए मिसाल बनकर खड़ी हुई है। चलिए आज आपको उन सितारों के बारे में बताते हैं जिन्होंने अपने बचपन के प्यार से शादी रचाई है और इनकी केमिस्ट्री आज भी लोगों को लुभाती है।

शाहरुख और गौरी

शाहरुख खान बॉलीवुड इंडस्ट्री के किंग के नाम से पहचाने जाते हैं। बड़े पर्दे पर एक्टर को कई सारे रोमांटिक किरदार निभाते हुए देखा गया है। उनकी असल जिंदगी की बात करें तो गौरी खान के साथ उनकी प्रेम कहानी स्कूल के दिनों से शुरू हुई थी। 1991 में तमाम तरह की स्थितियों का सामना करने के बाद इन दोनों ने पारंपरिक रूप से शादी कर ली। तीन दशकों से यह एक दूसरे के साथ है और पावर कपल के तौर पर पहचाने जाते हैं।

वरुण धवन और नताशा दलाल

वरुण धवन ने अपने बचपन की दोस्त नताशा दलाल के साथ शादी की है। दोनों ने कभी भी अपने रिश्ते को पब्लिक से छुपाने की कोशिश नहीं की और जब उनकी शादी की खबरें सामने आई तो इन्होंने खुलकर इसे स्वीकार किया। इन दोनों की लव स्टोरी स्कूल के दिनों से शुरू हुई थी जहां वरुण को पहली नजर में नताशा से प्यार हो गया था। 24 जनवरी 2021 को यह दोनों शादी के बंधन में बंध गए।

मनीष पॉल और संयुक्ता पॉल

मनीष पॉल एक्टर और टेलीविजन होस्ट के रूप में पहचाने जाते हैं। स्कूल में उनकी मुलाकात अपनी पत्नी संयुक्ता से हुई थी। इतना ही नहीं वह दोनों किंडर गार्डन में भी एक ही क्लास में पढ़ते थे। उनकी बचपन की दोस्ती 1998 तक आते-आते रोमांटिक लव स्टोरी में बदल गई। साल 2007 में ये शादी के बंधन में बंध गए और सात जन्मों के लिए एकदूजे को अपना लिया।

आयुष्मान और ताहिरा

आयुष्मान खुराना बॉलीवुड इंडस्ट्री के चर्चित एक्टर और सिंगर हैं। जिन्होंने अपने बेहतरीन गानों और शानदार अभिनय से दर्शकों के बीच खास जगह हासिल की है। इन दोनों की लव स्टोरी फिजिक्स की ट्यूशन क्लास से शुरू हुई थी। यहां इन दोनों के मन में एक दूसरे के लिए फिलिंग्स तो थी लेकिन ये बोलने से घबरा रहे थे। आखिर में जब इन्होंने एक दूसरे को अपनी भावनाएं बताई तो इन्हें ताहिरा के माता-पिता को मनाने के लिए काफी मेहनत करना पड़ी। हालांकि, सबको समझाने के बाद साल 2011 में यह दोनों शादी के बंधन में बंध गए।

अरिजित और कोयल

बॉलीवुड के जाने-माने सिंगर अरिजीत सिंह ने दूसरी बार शादी की है लेकिन दूसरी शादी में उन्हें पत्नी के रूप में अपनी बचपन की दोस्त मिली। पहली पत्नी से तलाक के बाद उन्होंने पारंपरिक बंगाली तरीके से अपनी बचपन की दोस्त कोयल रॉय के साथ सात फेरे लिए।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews